हरियाणा में 9.76 महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपये ट्रांसफर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी, किसानों काे मिली मुआवजा राशि

हरियाणा में 9.76 महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपये ट्रांसफर, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी जारी, किसानों काे मिली मुआवजा राशि
Published: 8 May, 2026 at 02:14 PM

sateeksamachar.com, चंडीगढ़।

हरियाणा की 9.76 लाख महिलाओं के खातों में 2100-2100 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को लाडो लक्ष्‍मी योजना की सातवीं किस्‍त के रूप में इन महिला लाभार्थियों के खाताें में कुल 205 करोड़ रुपये भेजे। इसे साथ ही विभिन्‍न सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों के लिए भी राशि जारी कर दिए गए। मुख्‍यमंत्री ने अन्‍य विभिन्‍न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए भी राशि जारी की। इसके अलावा, किसानों को पिछले वर्ष खरीफ फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवजा राशि जारी कर दिए गए हैं।

मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जारी की राशियां

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ राशि वितरित की। विभिन्‍न योजनाओं के तहत जारी राशि का विवरण-

*लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किस्त के तहत 9.76 लाख लाभार्थियों के खातों में 205 करोड़ रुपये जारी।

*18 सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के माध्यम से 35.62 लाख लाभार्थियों को 1146.73 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई।

*64,923 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 100.45 करोड़ रुपये वितरित।

*दयालु योजना के तहत 5,677 परिवारों के खातों में 215.29 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

*11.23 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 38.54 करोड़ रुपये की राशि जारी।

किसानों को खरीफ फसल के नुकसान के लिए 370.52 करोड़ की मुआवजा राशि

मुख्यमंत्री सैनी ने पिछले साल (2025) में खरीफ फसल को हुए नुकसान के लिए मुआवज राशि भी जारी की। इसके लिए 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई। इससे 1,50,583 किसानों को लाभ मिला। इसके अलावा भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी उत्पादक 5,296 किसानों को 38.88 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

किसानों को जे-फार्म के लिए नई एप

मुख्यमंत्री सैनी ने चालू रबी सीजन में न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) पर खरीदी गई फसलों के जे-फार्म (J-Form) किसानों के व्हाट्सएप नंबर पर सीधे भेजने के लिए नई एप की शुरुआत की। इससे अब किसानों को जे-फार्म (J-Form) प्राप्त करने के लिए आढ़तियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *