Punjab Sports New Update: पंजाब में खेल महाकुंभ अगले महीने होगा शुरू, सीएम भगवंत मान ने घोषित की ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की तारीख

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में खेल महाकुंभ 'खेडां वतन पंजाब दियां' के कार्यक्रम की घोषणा की। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में खेल महाकुंभ 'खेडां वतन पंजाब दियां' के कार्यक्रम की घोषणा की। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में खेल महाकुंभ 'खेडां वतन पंजाब दियां' के कार्यक्रम की घोषणा की। (फोटो सौजन्‍य पंजाब डीपीआरओ)
Published: 20 Aug, 2026 at 01:42 AM

सटीक समाचार,चंडीगढ़। Punjab Sports New Update: पंजाब में खेलों का महाकुंभ यानि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सीजन अगले महीने शुरू होगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसकी तारीख की घोषणा की। पंजाब सरकार 5 सितंबर से 29 नवंबर तक इसका आयोजन करेगी। इसमें सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य है।

इसे सबसे सबसे बड़ा खेल आयोजन होगा

भगवंत मान ने कहा कि यह विशाल खेल आयोजन पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसका शुभारंभ समारोह के संग बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में होगा। इसका समापन पटियाला में होगा। वर्ष 2026 का यह संस्करण अब तक का सबसे बड़ा खेल महाकुंभ बनाने की योजना है।

उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी इस संबंध में पोस्ट किया। इसमें उन्‍हाेंने कहा ‘ गांवों में 3,148 खेल मैदानों और 6,000 जिम के विकास के साथ-साथ स्पोर्ट्स मेडिसिन के क्षेत्र में भी विशेष कार्य किया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार पंजाब एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहा है, जिसके मैच अक्टूबर-नवंबर के दौरान जालंधर और मोहाली में होंगे।’

इस खेल महाकुंभ मं 14 से 17 वर्ष के खिलाड़ी लेंगे हिस्‍सा

यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, उन्हें प्रोत्साहित करने और तराशने का सबसे बेहतरीन मंच है। इसकी विशेषता यह है कि यह विभिन्न पीढ़ियों को आपस में जोड़ती है। पिछले संस्करणों में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों, (दादा, पिता और पुत्र) ने इन खेलों में भाग लिया था। इस वर्ष 14 वर्ष से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु तक के नौ आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

38 खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी

उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल 38 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें चार पैरा खेल- पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल शामिल किए गए हैं। इस वर्ष बेहद सरल पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है और पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है। खेल विभाग ने पहली बार कोड आधारित पंजीकरण शुरू किया है, जिसके माध्यम से खिलाड़ी किसी भी समय और कहीं से भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

प्रतियोगिताओं में 23 जिलों के 153 ब्‍लॉकों को किया जाएगा कवर

मुख्यमंत्री मान ने बताया कि खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से भी पंजीकरण किया जा सकता है और यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। ये प्रतियोगिताएं पंजाब के सभी 153 ब्लॉकों और 23 जिलों को कवर करते हुए ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 16 जिलों में होंगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Sawan 2026 Special New Story : जलनिधि की तरंगों से सोमनाथ की छटा निराली, यहां बरसती है शिव की परम कृपा, दर्शन से रोग-पाप से मुक्ति

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है। मशाल मार्च (टॉर्च रिले) 12 अगस्त को शुरू हुआ था और 5 सितंबर को अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले पंजाब के सभी जिलों से होकर गुजरेगा। खेलों का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा। राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को 10,000 रुपये, रजत पदक विजेताओं को 7,000 रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 5,000 रुपये दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 40 वर्ष तक की आयु के पदक विजेताओं को ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे, जिससे वे सरकारी नौकरियों में खेल कोटे का लाभ लेने के पात्र बन सकेंगे। पहले तीन सीजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच 25.51 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई है, जो इन खेलों की भारी सफलता को दर्शाती है।

सीजन दर सीजन यह है लेखा जोखा –

  • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले सीजन में 3.50 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, 9,688 खिलाड़ियों ने पदक जीते और 6.88 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
  • दूसरे सीजन में 4 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, 12,500 खिलाड़ियों ने पदक जीते और 8.87 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।
  • तीसरे सीजन में 4.35 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, 14,500 खिलाड़ियों ने पदक जीते और 9.76 करोड़ रुपये वितरित किए गए। बाढ़ के कारण वर्ष 2025 में इन खेलों का आयोजन नहीं किया जा सका था।

पंजाब में खेलों का बजट

  • पंजाब में पहली बार केवल खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1,744 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।
  • वर्ष 2022 के बाद पंजाब के इतिहास में पहली बार राज्य भर के 40,415 खिलाड़ियों को कुल 135 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई है।
  • मुख्यमंत्री मान ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं तैयारी के लिए भी वित्तीय सहायता दी जा रही है। ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए 15 लाख रुपये तथा एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए 8 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
  • 85 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब का नाम रोशन करने वाले 11 खिलाड़ियों को पीसीएस/डीएसपी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।


‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के बारे में खास –

  • शुभारंभ – 5 सितंबर- शहीद भगत सिंह स्‍टेडियम, बठिंडा।
  • 38 खेल विधाओं और चार पैरा खेलों में 10 लाख से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
  • ये खेल ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर होंगे।
  • ब्लॉक स्तर पर सात खेल, जिला स्तर पर 28 खेल और राज्य स्तर पर 38 खेलों के साथ-साथ राज्य स्तर पर चार पैरा खेल विधाएं होंगी।
  • पैरा राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 25 से 28 नवंबर तक लुधियाना में आयोजित की जाएंगी।
  • राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं- 10 अक्टूबर से 23 नवंबर तक तीन चरणों में 16 जिलों- लुधियाना, मानसा, कपूरथला, जालंधर, एस.ए.एस. नगर, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, संगरूर, रूपनगर, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और मलेरकोटला में।
  • पहला चरण 10 से 15 अक्टूबर तक। इसमें 13 खेल विधाएं शामिल होंगी। दूसरा चरण 17 से 23 अक्टूबर तक और 13 खेल विधाएं होंगी। तीसरा चरण 17 से 23 नवंबर तक , जिसमें 12 खेल विधाओं में मुकाबले होंगे।
  • चार पैरा खेल विधाओं—पैरा एथलेटिक्स, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा बैडमिंटन और व्हीलचेयर बास्केटबॉल—की प्रतियोगिताएं 25 से 28 नवंबर तक लुधियाना में ।
  • समापन – 29 नवंबर- पटियाला।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *