Update on LPG: घरेलू रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के बाद अब उज्‍ज्‍वला योजना के उपभोक्‍ताओं को झटका, सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या नौ से घटाकर चार की

Update on LPG: घरेलू रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के बाद अब उज्‍ज्‍वला योजना के उपभोक्‍ताओं को झटका, सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्‍या नौ से घटाकर चार की
Last Updated: 8 Jun, 2026 at 10:18 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली।

घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमताें मेंं वृद्धि के बाद सरकार ने अब प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को झटका दिया है। सरकार ने प्रधानमंंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को सब्सिडी पर मिलने वाले एलपीजी सिलेंडर की संख्‍या नौ से घटा कर चार कर दी है। इस योजना के लाभार्थियों को प्रत्‍येक एलपीजी सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलती है।

सरकार ने कहा- औसतन खर्च के आधार पर योजना में किया गया बदलाव

सरकार का कहना है कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना में यह बदलाव लाभार्थी परिवारों द्वारा औसतन इस्‍तेमाल की जानेवाली रसोई गैस की मात्रा को ध्‍यान में रखकर किया गया है। दूसारी ओर, सूत्रों का कहना है कि यह कदम विश्‍व बाजार में एलपीजी की कीमतों में वृद्धि और सब्सिडी के कारण तेल एवं गैस कंपनियों को हो रहे घाटे के मद्देनजर उठाया गया है। कंपनियों को एक एलपीजी सिलेंडर पर करीब 703 रुपये का घाटा हो रहा है।

शुरू में सालाना 12 सिलेंडर मिल रहा था, पिछले साल घटाकर नौ किया गया था

बता दें कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना की शुरूआत 2016 में की गई थी। शुरू में इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में 14.2 किलोग्राम वाला 12 एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी पर दिया जाता था। 2025 में इसे घटाकर सालाना नौ कर दिया गया और इसे चार कर दिया गया है।

बता दें कि घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमत में तीन माह में 89 रुपये की वृद्धि हुई है। दो दिन पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत में प्रति सिलेंडर 29 रुपये और मार्च में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। बता दें कि विश्‍व बाजार में एलपीजी की कीमतों में 46 प्रतिशत तक महंगी हो चुकी है। हालांकि भारत को अपेक्षाकृत सस्‍ती दर पर रसोई गैस मिल रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *