गणतंत्र दिवस पर CID प्रमुख सौरभ सिं‍ह सहित हरियाणा के नौ पुलिसकर्मी होंगे सम्‍मानित

गणतंत्र दिवस पर CID प्रमुख सौरभ सिं‍ह सहित हरियाणा के नौ पुलिसकर्मी होंगे सम्‍मानित
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:50 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, चंडीगढ़।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशिष्‍ट सेवाओं के लिए हरियाणा के गुप्‍तचर विभाग (CID) के प्रमुख सौरभ सिंह को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक और आठ अन्‍य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा। राज्‍य के पुलिस महानिदेशक (DGP) शत्रुजीत कपूर ने सम्मानित किए जाने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को बधाई दी है।

सौरभ सिंह को राष्‍ट्रपति पुलिस पदक और आठ को मिलेगा पुलिस पदक
शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारी के अथक और निरंतर प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। यह समस्त पुलिस बल के लिए अत्यंत गौरव का विषय है इस उपलब्धि से अलंकृत होने वाले अधिकारियों और जवानों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के सभी कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा। आशा है सभी पुलिस अकादमी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

हरियाणा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरव सिंह को 2018 में बेहतर अनुसंधान कार्य और सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। सौरव सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निवासी हैं।

1998 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं सौरभ सिंह
1998 बैच के आइपीएस अधिकारी सौरभ सिंह ने अपने 26 साल के सेवाकाल के दौरान कई जगहों पर जिम्मेदारी निभाई। वह हरियाणा के फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा , रोहतक और जींद जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) रहे। वह गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (Police Commissioner) और पुलिस अधीक्षक यातायात के रूप भी सेवाएं दे चुके हैं।

गणतंत्र दिवस पर सम्‍मानित होने वाले हरियाणा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी। (सौजन्‍य – हरियाणा पुलिस एक्‍स हेंडल। )

ये होंगे पुलिस पदक से सम्मानित –

  1. इंद्रजीत सिंह (डीएसपी, गुरुग्राम)।
  2. विश्वजीत (इंस्पेक्टर, CID, चरखी दादरी )।
  3. विपिन कुमार (इंस्पेक्टर, मधुबन, करनाल )।
  4. मोहन सिंह (सब इंस्पेक्टर, टेलीकॉम, पंचकूला)।
  5. रणबीर (सब इंस्पेक्टर, एसटीएफ, करनाल)।
  6. ओमप्रकाश (सब इंस्पेक्टर, SOC , हिसार)।
  7. नरेंद्र कुमार ( सब इंस्पेक्टर, CID, मुख्यालय)।
  8. जगतार सिंह ( डिप्टी सब इंस्पेक्टर, मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क, CID)।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *