पानीपत में बड़ा हादसा, छत से गिरी चार साल की बच्‍ची, मौत

पानीपत में बड़ा हादसा, छत से गिरी चार साल की बच्‍ची, मौत
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:51 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, पानीपत।

अगर आप के घर में छोटे बच्‍चे हैं तो उनका ठीक से ध्‍यान रखें, अन्‍यथा छोटी सी भी लापरवाही जिंदगी भर का दुख दे सकती है। पानीपत‍ में छत से गिरने से चार साल की बच्‍ची की मौत हो गई। मां तीसरी मंजिल की छत पर बर्तन धो रही थी। बच्‍ची छत पर ही अन्‍य बच्‍चे के साथ खेलने लगी और इसी दौरान नीचे गली में गिर गई। उसे नजदीक के एक निजी अस्‍पताल में ले जाया गया, लेकिन डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने बच्‍ची के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए सिविल अस्‍पताल भिजवाया। बच्‍ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहनेवाले हैं बच्‍ची के पिता

बच्‍ची के पिता पुनीत उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर जिले के गांव काठीधारा के रहनेवाले हैं। पुनीत ने बताया कि वह काफी समय से पानीपत में लंबे समय से रह रहे हैं। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और शादी के एक साल बाद बेटी का जन्‍म हआ था। वह पानीपत के डाडोला रोड क्षेत्र में किराये के क्‍वार्टर में परिवार के साथ रह रहा था।

छत पर अन्‍य बच्‍चों के साथ खेलने के दाैरान नीचे गिरी बच्‍ची

पुनीत ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्‍नी क्‍वार्टर की तीसरी मंजिल पर छत पर बर्तन धोने गई थी। वह बर्तन धोने छत पर ही जाती थी। वह छत पर गई तो चार साल की पुदिमा भी पीछे पीछे चली गई। छत पर वह अन्‍य बच्‍चों के साथ खेलने लगी। खेलते खेलते वह छत से नीचे गिर गई। वह नीचे गली में गिर गई और बेहोश हो गई। बच्‍ची को वह पास के एक निजी अस्‍पताल ले गया, लेकिन डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में मातम छा गया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *