Delhi Hotel Fire Tragedy: दिल्‍ली के मालवीयनगर अग्निकांड में होटल मालिक हिरासत में, 11 विदेशी सहित 21 लोग मारे गए

Delhi Hotel Fire Tragedy:  दिल्‍ली के मालवीयनगर अग्निकांड में होटल मालिक हिरासत में, 11 विदेशी सहित 21 लोग मारे गए
Published: 4 Jun, 2026 at 12:34 AM

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली।

दिल्‍ली के मालवीयनगर में बुधवार सुबह होटल अग्निकांड में पुलिस ने फरार होटल मालिक को हिरासत में लिया है। होटल मालिक लवकेश बजाज हादसे के बाद फरार था और उसके लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच में पाया गया है कि हौटल बिना फायर एनओसी के और मंजूर क्षमता से काफी अधिक कमरों में चलाया जा रहा था।

हादसे के बाद से होटल मालिक लवकेश बजाज परिवार स‍हित फरार था। बताया जाता है कि हादसे के बाद पुलिस लवकेश के घर पहुंची थी, लेकिन वह परिवार सहित गायब था। बुधवार रात दिल्‍ली पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ गैरइरातन हत्‍या का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि मालवीयनगर के हौजरानी स्थित फ्लोरिश स्‍टे बी एंड बी होटल व रेस्‍टोंरेंट में बुधवार सुबह आग लग गई थी और इसमें 11 विदेशी नागरिक सहित 21 लोगों की मौत हो गई थी।

मारे गए लोगों में नौ अफ्रीकी और दो तुकर्मेनिस्‍तान के नाागरिक थे। हादसे में 10 भारतीयों की मौत हुई। हाददे में मारे गए लोगों में एक परिवार के आठ लोग रिश्‍तेदार थे। इनमें पांच हरियाणा और तीन राजस्‍थान के रहनेवाले थे। दुर्घटना में 35 लोग घायल हुए। इनमें 19 की हालत गंभीर है। इनका अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है।

इस होटल के रेस्‍टोरेंट में बुधवार सुबह करीब 8.50 बजे आग लगी। देखते-देखते यह आग बेसमेंट और होटल की ऊपरी मंजिल तक फैल गई। चीफ फायर आफिसर अभिलाष मलिक के अनुसार, बिल्डिंग की फायर एनओसी नहीं थी। होटल में 25 कमरे हैं। करीब 40 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *