सटीक समाचार, चंडीगढ़।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेसजनों को राज्य मेंं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा कि कांग्रेसजन एसआइआर (SIR) में सक्रिय भूमिका निभाएं और यह सुनिश्चित करें कि मतदाता सूची से किसी सही व्यक्ति का नाम न कटे या किसी गलत व्यक्ति का नाम शामिल न हो।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
हुड्डा की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सबसे पहले दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी विधायकों ने भजनलाल को याद किया और उन्हें नमन किया। बैठक में जनहित के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और इसको लेकर आंरणनीति तय की गई।
कांग्रेस विधायकों ने आंदोलन का दिया सुझाव
कांग्रेस विधायकों ने कहा कि महंगाई की मार और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस ( LPG) की कीमतें लगातार बढ़ने से लोग परेशान हैं। बैठक में एसआइआर (SIR), पंंचकूला में हुए बैंक घोटाला, पेपर लीक, नीट परीक्षा रद्द होने, भर्ती कैंसिल होने और CBSE पेपर चेकिंग में गड़बड़ी पर चिंता जताई गई। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था का हाल बिगड़ रहा है। बिजली-पानी की किल्लत ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। सभी विधायकाें कांग्रेस द्वारा ने प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन का सुझाव दिया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि 15 जुलाई तक एसआइआर (SIR) में सभी विधायक, जिला स्तर के नेता और बीएलए पूरी ताकत के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं। वे किसी भी तरह की गड़बड़ी के विरुद्ध अलर्ट रहें।
बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव आयोग में धांधली के विरुद्ध पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। साथ ही विधानसभा के बाहर सांकेतिक सदन चलाने के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दे दिया गया है। इसके बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि 15 जुलाई के बाद पुनः कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान जनता के समस्त मुद्दों को लेकर कांग्रेस जन-जन तक पहुंचेंगी। क्योंकि आज हर वर्ग इस सरकार की नीतियों और कारगुजारियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है।

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरप्रिसाद के परिपत्र को खारिज किया
एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद के परिपत्र को खारिज कर दिया। इस परिपत्र में कहा गया था कि राज्य में किसी भी तरह के आंदोलन, शक्ति प्रदर्शन या कार्यक्रम के लिए पहले हरियाणा कांग्रेस कमेटी से अनुमति लेनी होगी। हुड्डा ने कहा कि यह परिपत्र विधायकों पर लागू नहीं होता है।
कहा – विधायकों पर मान्य नहीं है परिपत्र
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस विधायक अपने -अपने विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचित प्रतिनिति हैं और उन्हें जनता की समस्याओं के हल के लिए आंदोलन, धरने और प्रदर्शन करने पड़ते हैं। विधायक यदि अपने क्षेत्र की समस्यओं को नहीं उठाएंगे तो यह कैसे चलेगा। ।
हुड्डा ने आगे कहा, मैं भी एक विधायक हूं और कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कांन्फेंस कर रहा हूं। मैंने तो इसके लिए किसी से अनुमति नहीं ली। राज्य के जितने भी अन्य आंदोलन या आयोजन होते हैं, वे हरियाणा कांग्रेस कमेटी के ही होते हैं और ये उसकी (कमेटी की ) अनुमति से ही होते हैं।
हुड्डा बोले- नायब सैनी पंजाब जाते हैं तो हरियाणा के हिस्से का पानी क्यों नहीं मांगते
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के दौरे पर जाते हैं, लेकिन वहां राज्य के हिस्से का एसवाईएल नहर (SYL Canal) का पानी नहीं मांगते हैं। सैनी पंजाब जाते हैं तो वहां राज्य के हिस्से का पानी क्यों नहीं मांगते हैं। उन्होंने विधानसभा स्पीकर के नोटिस को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि हमने सभी विधायकों को स्पीकर द्वारा भेजे गए नोटिस को पढ़कर सुना दिया है। इसका उचित उत्तर दिया जाएगा। स्पीकर ने विधानसभा परिसर में समानांतर सदन चलाने पर यह नोटिस भेजा है।

