सोने के कीमत में 2305 रुपये की गिरावट, चांदी भी 3901 रुपये सस्‍ती हुई

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 12 Nov, 2026 at 05:38 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। 12 नवंबर गुरुवार को दोपहर बाद तक सोने और चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने के प्रति 10 ग्राम मूल्‍य में 2305 रुपये और चांदी के मूल्‍य में 3901 रुपये की कमी हुई। 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,294 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दोपहर बाद तक चांदी का रेट प्रति किलो 1,81,999 रुपये दर्ज किया गया था।

24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,38,294 रुपये और चांदी प्रति किलो 1,81,999 रुपये

बता दें कि पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतें घटी हैं। आईबीजेए के अनुसार, 11 नवंंबर बुधवार को भी इनकी दरों में कमी आई थी। 11 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्रााम 1,40,603 रुपये थी। इसी तरह चांदी की कीमत प्रति किलो 11 नवंबर को 1,85,900 रुपये थी।

22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतें भी घटीं

इसके साथ ही 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी कमी आई है। आईबीजेए के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत में 2115 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट सोने की कीमत गुरुवार दोपहर बाद तक 1,26,677 रुपये दर्ज की गई। 11 नवंबर को इसकी कीमत 1,28,792 रुपये थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में वृद्धि, जानें क्‍या हैं नए रेट

गुरुवार को 18 कैरेट सोने की कीमत दोपहर बाद तक 1731 रुपये घटी थी। इसकी प्रति 10 ग्राम कीमत 1,03,721 रुपये दर्ज हुई। 11 नवंबर को इसका मूल्‍य 1,05,452 रुपये था। इसी तरह 14 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 1351 रुपये की कमी आई। 12 नवंबर को दोपहर बाद तक इसकी कीमत 80,902 रुपये दर्ज की गई। 11 नवंबर को इसका मूल्‍य 82,253 रुपये था।

सोने और चांदी की ताजा कीमतें
कैरेट12 नवंंबर को कीमत11 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,38,294 रुपये प्रति 10 ग्राम1,40,693 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2305 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,26,677 रुपये प्रति 10 ग्राम1,28,792 रुपये प्रति 10 ग्राम– 2115 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,03,721 रुपये प्रति 10 ग्राम1,05,452 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1731 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)80,902 रुपये प्रति 10 ग्राम82,253 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1351 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,81,999 रुपये प्रति 10 ग्राम1,85,900 रुपये प्रति 10 ग्राम– 3901 रुपये।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *