मुंबई इंडियंंस के हुए अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांडया पंजाब किंग्‍स में, जानें क्‍या बोले Arshdeep और Hardik

IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के लिए अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्‍स में ट्रेड किए गए हैं। (फोटो सोर्स मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स सोशल मीडिया पेज)
IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 के लिए अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्‍स में ट्रेड किए गए हैं। (फोटो सोर्स मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स सोशल मीडिया पेज)
Last Updated: 11 Nov, 2026 at 08:12 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। IPL 2027 Trade: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 यानि आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले टीमों के बीच खिलाड़ि‍यों की ट्रेड अंतिम दौर में पहुंच गई है। बुधवार को मुंबई इंडियंसऔर पंजाब किंग्‍स इलेवन के बीच एक बड़ा ट्रेड हुआ। बीसीसीआई के इस पर मुहर लगाने के बाद इसकी घोषणा कर दी गई। इसके तहत पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्‍तान रहे हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्‍स और पंजाब किंग्‍स के अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस में आ गए हैं।

दोनों टीमों ने ट्रेड की आधिकारिक घोषणा की

इस तरह मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स दोनों ने अपनी टीमों में बड़ा बदलाव किया है। स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस से जुड़ने से टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिली है। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के आने से पंजाब किंग्स की टीम में हरफनमौला की कमी पूरी हो गई है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इस ट्रेड की आधिकारिक घोषणा की।

आकाश अंबानी ले कहा, अर्शदीप के आने से हमारी गेंदबाजी को नया आयाम मिलेगा

अर्शदीप के टीम से जुड़ने पर मुंबई इंडियंस के ऑनर आकाश अंबानी ने कहा, ‘अर्शदीप के आने से हमारी (मुंबई इंडियंस) गेंदबाजी को एक नया आयाम मिलेगा। हम हमेशा ऐसी टीम बनाने की कोशिश करते हैं, जिसमें अनुभव, कौशल और जीतने की भूख का सही संतुलन हो। अर्शदीप में ये सभी खूबियां हैं। हम और मुंबई इंडियंस के प्रशंसक यानी MI पलटन, नीली और सुनहरी जर्सी में उनका स्वागत करते हैं।’

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके अर्शदीप अलग-अलग परिस्थितियों और मैच के अहम मौकों पर प्रभावी गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उनके आने से मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को और मजबूती मिलेगी। अर्शदीप और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी अब आईपीएल की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी हो सकती है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: बिहार में सरकारी कर्मियों व पेंशनरों के DA में वृद्धि, कैबिनेट बैठक में 31 एजेंडे मंजूर

अर्शदीप सिंह बोले- दुनिया हिला देंगे

इस बीच अर्शदीप सिंह ने भी मुंबई इंडियंस से जुड़ने पर खुशी जताई है। सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट में अर्शदीप ने कहा है, ‘ मुंबई इंडियंस परिवार का हिस्‍सा बनने से मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं। आपको तो पता ही है मुझे वानखेड़े की ग्राउंड और क्राउड मुझे कितना पसंद है। रोहित भाई, सूर्या भाई, नमन, तिलक और बुमराह जी के साथ ड्रेसिंग रूप शेयर करने को लेकर काफी उत्‍सुक हूं। एमआई पलटन दुनिया हिला देंगे।’

आकाश अंबानी ने कहा, हार्दिक के साथ मुंबई इंडियंस की कई खास यादें

हार्दिक की विदाई पर आकाश अंबानी ने कहा, ‘हार्दिक के साथ मुंबई इंडियंस की कई खास यादें जुड़ी हैं। हमने उन्हें एक क्रिकेटर के तौर पर आगे बढ़ते, विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाते और फिर टीम की कप्तानी संभालते देखा है। टीम के लिए उनका योगदान, जोश और मैदान पर प्रतिस्पर्धा का जज्बा बेहद अहम रहा है। एक क्रिकेटर और इंसान के तौर पर मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

मुंबई इंडियन ने टीम में योगदान के लिए हार्दिक का आभार जताया

मुंबई इंडियंस ने कहा है कि हार्दिक ने 2015 में एक युवा क्रिकेटर के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ अपना सफर शुरू किया था। वह टीम के चार आईपीएल खिताबी अभियानों का अहम हिस्सा रहे और 2024 में कप्तान के तौर पर फ्रेंचाइजी में लौटे थे। मुंबई इंडियंस ने उनके योगदान और यादगार पलों के लिए आभार जताया है।

पंजाब किंग्‍स ने हार्दिक पांड्या का स्‍वागत किया

पंजाब किंग्‍स ने भी हार्दिक पांड्या का टीम में शामिल होने पर स्‍वागत किया है। पंजाब किंग्‍स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर हार्दिक पांड्या का स्‍वागत करते हुए पोस्‍ट डाला है। पंजाब किंग्‍स ने अर्शदीप के अब तक के योगदान को लेकर भी उनका आभार जताया है।

मुंबई इंडियंंस ने कप्‍तानी के बारे में कहा, उचित समय पर करेंगे घोषणा

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्‍स की अगले सीजन में कप्‍तानों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच, मुंबई इंडियंस ने स्पष्ट किया है कि आगामी सीजन के लिए कप्तानी के विभिन्न विकल्पों पर सोच-समझकर विचार किया जाएगा। टीम के कप्तान की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।

राेहित शर्मा को कप्‍तानी मिलने की चर्चा, सूर्य कुमार यादव व तिलक वर्मा की भी मजबूत दावेदारी

हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्‍स में ट्रेड के बाद मुंबई इंडियंस का नया कप्‍तान बनना तय है। इसके लिए कई नामों की चर्चा है। रोहित शर्मा की दोबारा मुंबई इंडियंस के कप्‍तान के रूप में ताजपोशी तय मानी जा रही है, लेकिन इन सबके बीच सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा की दावेदारी भी बेहद मजबूत है।

सूर्य कुमार यादव ने टी20 विश्‍वकप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान थे और इस खिताबी जीत में उनकी कप्‍तानी का अहम योगदान था। हार्दिक पांड्या कीह अनुपस्थिति में वह मुंबई इंडियंस की कप्‍तानी संभालते थे। ऐसे में रोहित के बाद वह मुंबई इंडियंस के कप्‍तान बनने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैंं।

दूसरी ओर, तिलक वर्मा की दावेदारी भी कम मजबूत नहीं है। तिलक वर्मा ने बल्‍लेबाज के साथ साथ घरेलू क्रिकेट और भारतीय ए टीम के लिए मिले कप्‍तानी के मौके पर भी अच्‍छे नतीजे दिए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस उनको कप्‍तानी की बागडोर सौंप सकती है।

पंजाब किंग्‍स में कप्‍तानी श्रेयस अय्यर के पास रहेंगे, हार्दिक पांड्या ने दी खास प्रतिक्रिया

हार्दिक पांड्या के जुड़ने से पंजाब किंग्‍स में कप्‍तानी के दो दावेदार हो गए हैं। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्‍स के लिए कप्‍तानी श्रेयस अय्यर ने की थी। कप्‍तान के रूप में उनका मिला-जुला प्रदर्शन रहा और टीम कई मैच करीबी मुकाबले में हार गई। इसको लेकर अय्यर की कप्‍तानी पर सवाल उठे। अपने गेंदबाजों खासकर युजवेंद्र चहल का सही से इस्‍तेमाल नहीं करने को लेकर उनकी कप्‍तानी निशाने पर रही।

इन सबके बावजूद अय्यर की कप्‍तानी आईपीएल 2027 में बरकरार रहने की संंभावना है, लेकिन आगे के लिए हार्दिक की दावेदारी भी काफी मजबूत है। हार्दिक पांड्या के आने से श्रेयस अय्यर के साथ उनका समीकरण और तालमेल कैसा रहेगा यह देखना भी काफी दिलचस्‍प होगा। श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या की जोड़ी पंजाब किंग्‍स के लिए सफलता की नई राह खोल सकती है।

https://www.instagram.com/p/Dfl4AnnvYQ1/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&srtk=MzRlODBiNWFlZA==

हार्दिक पांड्या ने कहा- श्रेयस अय्यर मेरे कप्‍तान, मेरे कोच रिकी पोटिंग

वैसे, हार्दिक पांड्या ने अपनी प्रतिक्रिया में साफ कर दिया है कि श्रेयस अय्यर ही कप्‍तान रहेंगे। हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्‍ट में कहा, सत् श्री अकाल पंजाब, मेरे कप्‍तान श्रेयस अय्यर, मेरे कोच रिकी पोंटिंग। मेरी टीम और पूरा पंजाब। मैं आपके पीछे खड़ा हूं

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *