Gold Silver Price: सोने की कीमत 1.52 लाख के पार, चांदी के रेट में भी उछाल

Gold And Silver Price
Gold And Silver Price: देश में सोने और चांदी की कीमतों में फिर वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 26 Sep, 2026 at 01:13 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्‍ताह लगातार गिरावट के बाद तेजी आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार देर रात तक 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.52 लाख रुपये के ऊपर पहुंच गई। इसी तर‍ह चांदी के भाव में भी वृद्धि दर्ज की गई है। चांदी की कीमत में प्रति किलो 4100 से अधिक रुपये की बढ़ोत्‍तरी हुई है और इसकी कीमत 2.32 लाख रुपये प्रति किलो हो गई।

24 कैरेट सोने के रेट में प्रति 10 ग्राम 1328 रुपये की वृद्धि

बता दें कि आइबीजेए (IBJA) के अनुसार, 24 सितंंबर को 24 कैरेट की सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.51 रुपये से नीचे आ गई थी। 24 सितंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,785 रुपये हो गई थी। इसका कारण खरीदारी से अधिक सोने की बिकवाली रही थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Insurance: हेल्‍थ और मोटर बीमा में एजेंट कमीशन घटाने की तैयारी, क्‍या IRDAI के प्रस्‍ताव का ग्राहकों काे मिलेगा लाभ

25 सितंबर को सोने की खरीदारी बढ़ गई और देर रात तक कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत में प्र‍ति 10 ग्राम 1328 रुपये की तेजी दर्ज की गई और इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,52,113 रुपये हो गई।

चांदी के भाव में प्रति किलो 4102 रुपये की वृद्धि दर्ज

इसी तरह चांदी की खरीदारी में भी वृद्धि दर्ज की गई और इसकी कीमत में प्रति किलो 4102 रुपये की वृद्धि हुई। 25 सितंबर को देर रात तक चांदी की कीमत प्रति किलो 2,32, 350 रुपये दर्ज की गई। 24 सितंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 2,28,248 रुपये हो गई थी।

सोने (प्रति 10 ग्राम) और चांदी (प्रति किलो) की नई कीमतें (Gold Silver Price)
कैरेट कीमत
सोना 24 कैरेट1,52,113 रुपये।
सोना 22 कैरेट 1,39,336 रुपये।
सोना 18 कैरेट 1,14, 085 रुपये।
सोना 14 कैरेट 88,986 रुपये।
चांदी (999)2,32,350 रुपये।

(आंकड़ा इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसएिशन (IBJA)के अनुसार।)

प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)
शहर कीमत
मुंंबई1,52,840 रुपये।
दिल्‍ली 1,52,990 रुपये।
अहमदाबाद 1,52,890 रुपये।
पटना 1,52,890 रुपये।
कोलकाता 1,52,840 रुपये।
लखनऊ1,52,990 रुपये।
चंडीगढ़1,52,990 रुपये।
पिछले पांच दिनों में सोने और चांदी की कीमतें –
तारीख 24 कैरेट सोना रेट (प्रति 10 ग्रााम)चांदी रेट (प्रति किलो)
25 सितंबर1,52,113 रुपये2,32,350 रुपये।
24 सितंबर1,50,785 रुपये2,28,248 रुपये।
23 सितंबर1,52,016 रुपये2,32,766 रुपये।
22 सितंबर1,52,136 रुपये2,32,922 रुपये।
21 स‍ितंबर 1,53,337 रुपये2,24,562रुपये।
सोने और चांदी कीमतों में वृद्धि के कारण
  • सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट हो रही थी। इस कारण शुक्रवार को इनकी खरीदारी का ट्रेंड अधिक देखा गया। इससे इनकी कीमतों में उछाल आया।
  • देश में त्‍याेहारी सीजन आने के कारण भी सोने और चांदी की खरीदारी में तेजी आ रही है। सर्राफा विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में आगे इनकी कीमतों में और वृद्धि होने की संभावना है।
  • सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि 24 कैरेट सोने की कीमत इस साल 1.80 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। इसी तरह चांदी की कीमत प्रति किलो 2.80 लाख से तीन लाख के बीच पहुंच सकती है।
  • ग्‍लाेबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का भारत के बाजार पर असर पड़ा है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *