Gold And Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर कमी, इस सप्ताह उतार-चढ़ाव

सोने ओर चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट हुई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोने ओर चांदी की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट हुई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 25 Sep, 2026 at 01:24 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में 24 सितंबर को भी गिरावट रही। इस सप्‍ताह सोने और चांदी के रेट उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। वीरवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 1.51 लाख रुपये के करीब आ गई। आज सोने की कीमत में करीब 1481 रुपये की कमी हुई। चांदी की कीमतों में प्रति किला करीब 7040 रुपये की कमी हुई। 23 सितंबर को कीमतों में थोड़ी वृद्धि हुई थी। उससे पहले 21 और 22 सितंबर को इसके रेट गिरे थे।

24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,50,785 रुपये हुई

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1, 50785 रुपये रही। सुबह यह कीमत प्रति 10 ग्राम 1,51,163 रुपये थी, लेकिन शाम तक इसमें गिरावट रही। इसी तरह चांदी की कीमत में प्रति किलो वीरवार को सुबह 2,30,050 रुपये थी और शाम तक यह 2,28,248 रुपये तक पहुंच गया।

पिछले चार दिनों में चांदी की कीमत में सात हजार रुपये की कमी हुई

बता दें कि सोने की कीमतों में पिछले चार दिनों में गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत में पिछले चार दिनों में करीब 2500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमतों में पिछले चार दिनों में प्रति किलो लगभग सात हजार रुपये की कमी हुई है।

इस कारण हो रही है गिरावट

  • अमेरिका के बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दरों में वृद्धि कर दी है। यह अमेरिका का केंद्रीय बैंक है और इसने तीन साल में पहील बार ब्‍याज दरों में यह वृद्धि की है। सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि इसका ग्‍लाेबल मार्केट में असर पड़ा है और सोने-चांदी की विश्‍व बाजार में कीमतें घटी हैं।
  • भारतीय बाजार में सोने और चांदी की खरीदारी की अपेक्षा बिकवाली बढ़ी रही। इसका सीधा असर इनकी कीमतों पर पड़ रहा है।
  • इसके साथ ही सराफा विशेषज्ञों का कहना है कि बााजर के और कमजोर होने के संकेत हैं। वैसे उनका कहना है कि सोने और चांदी के रेट में तेजी आ सकती है।

सोने और चांदी की ये रही कीमतें

सोना कैरट कीमत (प्रति 10 ग्रााम)
सोना 24 कैरेट 1,50,785 रुपये ।
सोना 22 कैरेट 1,38,119 रुपये।
सोना 18 कैरेट 1,13,089 रुपये।
सोना 14 कैरेट 88,209 रुपये।
चांदी (999)2,28, 248 रुपये (प्रति किलो)।

विभिन्‍न शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें (प्रति 10 ग्राम)-

शहर कीमत (प्रति 10 ग्रााम)
मुंबई1,52,680 रुपये।
दिल्‍ली 1,52,830 रुपये।
पटना 1,52,730 रुपये।
कोलकाता1,52,680 रुपये।
अहमदाबाद 1,52,730 रुपये।

पिछले तीन दिनों में सोने (प्रति 10 कैरेट)और चांदी (प्रति 1 किलो) की कीमतें यह रहीं –

तारीखसोना 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेटसोना 14 कैरेट चांदी
23 सितंंबर, 20261,52,266 रुपये1,39,476 रुपये1,14,200 रुपये89,076 रुपये।2,35,288 रुपये।
22 सितंबर, 20261,52,132 रुपये1,39,353 रुपये1,14,099 रुपये88,997 रुपये2,32,580 रुपये।
21 सितंबर, 20261,53,043 रुपये1,40,751 रुपये1,15,244 रुपये89,800 रुपये2,36116 रुपये।

(सभी आंकड़े इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन IBJA के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *