Terrorist Arrest in UP: उप्र के सहारनपुर में चार आतंकी गिरफ्तार, खतरनाक साजिश का खुलासा, कई शहरों में स्‍कूल और अस्‍पताल थे निशाने पर

Terrorist Arrest in UP: उप्र के सहारनपुर में चार आतंकी गिरफ्तार,  खतरनाक साजिश का खुलासा, कई शहरों में स्‍कूल और अस्‍पताल थे निशाने पर
Published: 27 May, 2026 at 10:54 PM

सटीक समाचार, लखनऊ।

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर में चार आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। आतंकवाद निरोधक दस्‍ता (Anti Terrorist Squad) यानि एटीएस (ATS) और स्‍पेशल टास्‍कफोर्स (STF) ने इन आतंकियों को काबू किया। इनकी लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा सहित कई शहरों में बम धमाके करने की खतरनाक साजिश थी। इनके निशाने पर स्‍कूल और अस्‍पताल थे। ये आतंकी पाकिस्‍तानी गैंगस्‍टर्स आबिद जट और शहजाद भट्टी के लिए स्‍लीपर सेल तैयार में लगे हुए थे।

इन आतंकियों ने कई स्‍कूलों और अस्‍पतालों की रेकी की थी। इसके साथ ही हथियार और विस्‍फोटक उपलब्‍ध कराने में जुटे हुए थे। इन आतंकियों के नाम 25 वर्षीय गगनदीप सिंंह उर्फ गुरी सिंह (निवासी शाहपुर, मुजफ्फरनगर) , 22 वर्षीय महकाब (निवासी ढीक्‍का कला, सहारनपुर), 22 वर्षीय मुशर्रफ (निवासी ढनढेरा, हरिद्वार) और 20 वर्षीय शाहरुख (निवासी ढीक्‍का कला, सहारनपुर) बताए जाते हैं। चारों के खिलाफ एटीएस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि चारों आतंकियों से पाकिस्‍तानी गैंगसटर शहजाद भट्टी ने इंटरनेट मीडिया के माध्‍यम से अपने साथ जोड़ा। इन आतंकियों का टारगेट एक राजनीतिक दल का कार्यालय भी था। उनकी कार्यालय को बम धमाके से उड़ाने की साजिश थी। बताया जाता है कि गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह और महकाब कुछ दिन पहले नोएडा में मिले थे। इस दौरान उन्‍होंने स्‍कूलों और अस्‍पतालों में बम धमाके के लिए हथियार व विस्‍फोटक खरीदने को फंंड जुटाने को लेकर प्‍लानिंग की थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *