Change in BJP : भाजपा ने चार राज्‍याें में प्रदेश अध्‍यक्ष बदले, अर्चना गुप्‍ता को हरियाणा की कमान, पंजाब में जाखड़ की जगह केवल ढिल्‍लों

Change in BJP : भाजपा ने चार राज्‍याें में प्रदेश अध्‍यक्ष बदले, अर्चना गुप्‍ता को हरियाणा की कमान, पंजाब में जाखड़ की जगह केवल ढिल्‍लों
Last Updated: 3 Jun, 2026 at 08:54 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली।

भाजपा ने संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने चार राज्‍यों दिल्‍ली, हरियाणा, पंजाब और त्रिपुरा में प्रदेश अध्‍यक्षों को बदल दिया है। हरियाणा में डा. अर्चना गुप्‍ता को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया है। दिल्‍ली में केंद्रीय राज्‍यमंत्री हर्ष मल्‍होत्रा को प्रदेश प्रधान नियुक्‍त किया गया है। पंजाब में सुनील जाखड़ का पत्‍ता कट गया है और उनकी जगह केवल ढिल्‍लों को पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष बनाया गया है। त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष बनाया गया है।

हर्ष मल्‍होत्रा दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष बनाए गए, अभिषेक देबरॉय को त्रिपुरा की कमान

बता दें कि डा. अर्चना गुप्‍ता पानीपत की रहनेवाली हैं और प्रसिद्ध चिकित्‍सक हैं। वह अब तक हरियाणा भाजपा की महामंत्री थीं। वह पानीपत जिला अध्‍यक्ष भी रही थीं। उनको मोहनलाल बडौली की जगह हरियाणा भाजपा का अध्‍यक्ष बनाया गया है। मोहनलाल बडौली को हटाने को लेकर काफी दिनों से अटकलबाजी चल रही थी।। यह दूसरा मौका है जब किसी महिला को हरियाणा भाजपा की कमान मिली है। इससे पहले 1980 में डॉ. कमला वर्मा को हरियाणा भाजपा का अध्‍यक्ष बनाया गया था।

डा. अर्चना गुप्‍ता हरियाणा भाजपा की पहली महिला अध्‍यक्ष

डा. अर्चना गुप्‍ता पानीपत की रहनेवाली हैं और पेशे से चिकित्‍सक हैं। उनको संगठन के मामले में दक्ष माना जाता है और यही कारण है कि भाजपा ने उनको यह महत्‍वपूर्ण दायित्‍व सौंपा है। मोहनलाल बडौली को 2024 में हरियाणा भाजपा का अध्‍यक्ष बनाया गया तो डा. अर्चना गुप्‍ता को प्रदेश महामंत्री का पद दिया गया था। उनके साथ ही कृष्‍णकुमार बेदी और सुरेंद्र पुनिया को भी महामंत्री बनाया गया था। माना जा रहा है कि डा. अर्चना गुप्‍ता को उनकी सक्रियता का पुरस्‍कार दिया गया है।

पंजाब के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल हैं केवल ढिल्‍लों, दो बार कांग्रेस टिकट में विधायक रह चुके

पंजाब में कांग्रेस से भाजपा में आए सुनील जाखड़ को प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया गया था। अब उनकी जगह केवल ढिल्‍लाें को पंजाब भाजपा का प्रधान बनाया गया है। इस कदम को पंजाब में सिख लीडरशिप को आगे बढ़ाने का प्रयास माना जा रहा है। केवल ढिल्‍लों भाजपा के वरिष्‍ठ नेता हैं और बरनाला से विधायक रह चुके हैं। उनको पंजाब भाजपा की कमान सौंपे जाने से प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरण की चर्चा तेज हो गई है।

ढिल्‍लों की गिनती पंजाब के बड़े उद्योगपतियों में होती है और ढिल्‍लों ग्रुप के प्रमुख हैं। वह कारोबार के संंग राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह राज्‍य के प्रभावशाली नेताओं में माने जाते हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में बरनाला विधानसभा सीट से विधायक रहे। वह पंजाब कांग्रेस के वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष भी रहेे।वह मलावा क्षेत्र में कांग्रेस का बड़ा चेहरा थे। ढिल्‍लों जून, 2022 में भाजपा में शामिल हो गए और संगरूर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने उनको अपना उम्‍मीदवार भी बनाया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *