Cloudburst: जम्‍मू के किश्‍तवाड़ में दो जगहों पर बादल फटे, लैंड स्‍लाइड और बाढ़, 34 सड़कें अवरुद्ध

Cloudburst: जम्‍मू के किश्‍तवाड़ में दो जगहों पर बादल फटे, लैंड स्‍लाइड और बाढ़, 34 सड़कें अवरुद्ध
Last Updated: 2 Jun, 2026 at 09:43 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, जम्‍मू ।

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्‍तवाड़ में मंगलवार को दो जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुईं। एक घटना सारथन के गाहन क्षेत्र और दूसरी घटना माछीपाल में हुई। इससे कई जगह लैंडस्‍लाइड हुआ है और करीब 34 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गई।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्‍स पर लिखा कि जिला पुलिस, रेडक्रास और राजस्‍व विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजी गई हैं। कई जगह सड़क अवरूद्ध होने की सूचना मिली है। प्रभावित सड़कों को जल्‍द से जल्‍द साफ करने और उन्‍हें खोलने में कर्मचारियों की टीमें व मशीनें काम पर लगाई गई हैं।

किश्‍तवाड़ के जिला उपायुक्‍त पंकत कुमार शर्मा ने बताया है कि दाबशाला और गुज्‍जुवा के बीच पहाड़ी पर बादल फटा और इस कारण अचानक बाढ़ आ गई। इससे दाबशाला जीरो, सुरु-सार्थल, गान और मच्‍छीपाल सहित करीब 34 सड़कें प्रभावित हुई हैं। दाबशाला जाने वाले मार्ग को साफ कर दिया गया है और कई सड़कों जल्‍द ही शुरू होने की उम्‍मीद है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *