यमुना नदी के पानी में जहर मिलाए जाने के बयान को लेकर चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस पर केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही निशान साध दिया।
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में क्रास वोटिंग हुई। भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर चुनी गईं तो भाजपा की ही तरुणा मेहता डिप्टी मेयर होंगी। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में यमुना नदी के पानी पर राजनीति पैंतरेबाजी तेज हो गई है। केजरीवाल के जहर के आरोप के जवाब में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने यमुना का पानी पिया। केजरीवाल ने इसे ढोंग बता दिया। अब हरियाणा भाजपा ने केजरीवाल पर पलटवार किया है और सीएम का वीडियो एडिट करने का आरोप लगाया है।
मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। इसके तहत अंग प्रदर्शन करने वाले और फटी जींस में मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।