यमुना पानी में जहर के बयान पर EC ने पूछे सवाल, केजरी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त पर साधा निशाना

यमुना पानी में जहर के बयान पर EC ने पूछे सवाल, केजरी ने मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त पर साधा निशाना
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:33 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, नई दिल्ली।

यमुना नदी के पानी के मुद्दे पर अब चुनाव आयोग और अरविंद केजरीवाल में ठन गई है। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को पत्र लिखकर हरियाणा से यमुना के पानी में जहर मिलाने के उनके बयान के बारे में सवाल पूछे हैं। चुनाव आयोग द्वारा केजरीवाल से पांच प्रश्न पूछे गए हैं। इसके बाद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही निशाना साध दिया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ने को कहा।

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने केजरीवाल से पूछा कि यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप किस आधार पर लगाया है और किस जगह पर जहर मिलाया गया है इसका जवाब दें। चुनाव आयोग ने कहा है कि केजरीवाल 31 जनवरी सुबह 11 बजे जवाब दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग ने पूछे ये प्रश्न –

  • यमुना पानी में कौन सा जहर मिलाया गया?
  • जहर मिलने का क्या सूबूत है?इसे दिखाएं।
  • नदी के पानी में किस जगह पर जहर मिलाया गया?
  • दिल्ली जल बोर्ड के किन इंजीनियरों ने इसे डिटेक्ट किया?
  • इंजीनियरों ने पानी में जहर रोकने का कौन सा तरीका अपनाया?

केजरीवाल ने कहा- दिल्‍ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लें राजीव कुमार

इसके बाद केजरीवाल ने सीधे चुनाव आयोग पर हमला किया। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार राजनीति कर रहे हैं। हम यमुना के पानी की तीन बोतल भेजेंगे। राजीव कुमार इसे प्रेस कांफ्रेंस में पीकर दिखाएं। उन्‍होंने कहा कि राजीव कुमार को अगर राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें।

केजरीवाल ने कहा ‘ राजीव कुमार को 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं और इसके बाद उनको नौकरी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग का कबाड़ा कर दिया है। उन्होंने पत्र में जैसी भाषा लिखी है वह चुनाव आयोग का काम नहीं है। दिल्ली में खुलेआम पैसे और चादरें बांटी जा रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग इस पर कार्रवाई नहीं करता है।

27 जनवरी को केजरीवाल के बयान के बाद शुरू हुआ था विवाद
बता दें कि केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने जहर मिला दिया है। दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने इसका समय पर पता लगा लिया और इसे रोक दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेताओं के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। 29 जनवरी को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिल्ली सीमा के पास पल्ला गांव के पास घाट पर यमुना का पानी पिया और इसका वीडियो जारी कर आप और केजरीवाल पर निशाना साधा। इसके बाद केजरीवाल ने सैनी के यमुना का पानी पीने को ढोंग करार दिया। केजरीवाल ने कहा कि सैनी ने पानी मुंह में लेने के बाद उसे वापस यमुना में थूक दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *