Posted inटॉप न्यूज राज्यों से हरियाणा
हरियाणा में जांच के लिए गई महिला एएसआइ को जिंदा जलाने की कोशश, बाल पकड़कर गली में खींचा
हरियाणा के नारनौल में बिजली चाेरी जांच के लिए गई टीम को रोके जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने महिला एएसआइ और अन्य कर्मी पर हमला कर दिया। महिलाओं ने महिला एएसआइ के बाल पकड़कर उसे गली में खींचा। उस पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई।









