Gurmeet Ram Rahim Parol: 30 दिन बाद सुनारिया जेल पहुंचा गुरमीत राम रहीम, लग्‍जरी कार में काफिला संग था

Gurmeet Ram Rahim Parol: 30 दिन बाद सुनारिया जेल पहुंचा गुरमीत राम रहीम, लग्‍जरी कार में काफिला संग था
Last Updated: 7 Jul, 2025 at 10:08 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Samachar, रोहतक।

Gurmeet Ram Rahim: डेरा सच्‍चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख राम रहीम सिंह शुक्रवार को फिर रोहतक की सुनारियां जेल (Sunarian Jail) लौट आया। वह 30 दिन की पेराेल के बाद लग्‍जरी कार में गाड़‍ियों के काफिले के साथ जेल तक पहुंचा। इस दौरान सुरक्षा के कड़ी व्‍यवस्‍था की गई थी। बता दें कि गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) साध्वियाें के साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में 20 साल की कैद की सजा काट रहा है।

पेरोल के दौरान 10 दिन डेरा सच्‍चा सौदा और 20 दिन बरनावा आश्रम में रहा गुरमीत

गुरमीत राम रहीम 29 जनवरी को 30 दिन की पेराेल पर सु‍नारिया जेल से बाहर आया था। वह सुनारिया जेल से सिरसा के डेरा सच्‍चा साैदा (Dera Sacha Sauda) पहुंचा था। वह पेराेल के दौरान वह 10 दिन डेरा सच्‍चा सौदा में रहा और इसके बाद उत्‍तर प्रदेश के बरनावा आश्रम चला गया। वह बरनावा आश्रम में 20 दिन रहा। पेराेल के दौरान राम रहीम ने अपने अनुयायियाें और डेरा सच्‍चा सौदा समर्थकों को आनलाइन सत्‍संग में सबोधित किया। राम रहीम के साथ उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) भी रही।

बरनावा आश्रम में नाम दीक्षा भी दी

राम रहीम ने बरनावा आश्रम में 20 दिन रहने के दौरान अनुयायियों से मुलाकात भी की और नाम दीक्षा भी दी। पेराेल के दौरान गुरमीत राम रहीम और डेरा सच्‍चा सौदा व बरनावा आश्रम में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। इस दौरान बिना अनुमति के किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया।

काफ‍िले के आगे और पीछे रही पुलिस की गाड़ि‍यां रहीं

गुरमीत राम रहीम लग्‍जरी गाड़‍ियाें के साथ सुनारिया जेल पहुंचा। उसके क‍ाफ‍िले में एक बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर कार, एक फॉरच्‍यूनर और एक बोलेरो सहित कई गाड़‍ियां शामिल रहीं। काफिले के आगे और पीछे पुलिस की एक-एक गाड़‍ियां रहीं। राम रहीम बीच की एक गाड़ी बैठा हुआ था। इस दौरान सुनारिया जेल के बाहर काफी कड़ी सुरक्षा रही।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *