कांग्रेस ने कई राज्‍यों के प्रभारी बदले, भूपेश बघेल पंजाब और बीके हरिप्रसाद हरियाणा के नए इंचार्ज

कांग्रेस ने कई राज्‍यों के प्रभारी बदले, भूपेश बघेल पंजाब और बीके हरिप्रसाद हरियाणा के नए इंचार्ज
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:09 PM by Sunil Kumar Jha

sateek Samachar, चंडीगढ़।

कांग्रेस ने कई राज्‍यों में पार्टी के प्रभारियों को बदल दिया है। पार्टी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के लिए नए प्रभारी बनाए हैं। छतीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल और डा. सैयद नसीर हुसैन को कांग्रेस का नया महासचिव बनाया गया है। भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभार सौंपा गया है। बीके हरिप्रसाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

रजनी पाटिल को हिमाचल और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी नियुक्‍त‍ किया गया है। महासचिव बनाए गए डा. सैयद नासीर हुसैन को जम्‍मू एवं कश्‍मीर और लद्दाख का प्रभार दिया गया है। हरीश चौधरी को मध्‍यप्रदेश को प्रभारी बनाय गया है।

अजय कुमार लल्‍लू को ओडिसा का प्रभार मिला, अलावरु बिहार के इंचार्ज बने

कांग्रेस ने गिरीश चोडंकर को तमिलनाडु और पुंडुचेरी का प्रभारी बनाया गया है। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू को पार्टी की केंद्रीय टीम में शामिल करते हुए ओड‍िसा का इंचार्ज बनाया गया है। के. राजू को झारखंड का प्रभारी नियुक्‍त किया गया है। मीनाक्षी नटनाजन को तेलंगाना और सप्‍तगिरी संकर उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्‍क‍िम और नगालैंड का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। कृष्‍णा अलावरु को बिहार का प्रभार सौंपा गया है।

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया सहित कई पदाधिकारियों की छुट्टी

इसके साथ ही कई पदाधिकारियों की छुट्टी भी कर दी गई है। हरियाणा के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया को पदमुक्‍त कर दिया गया है। उन्‍होंने पिछले दिनों अपने स्‍वास्‍थ्‍य का हवाला देते हुए पद छोड़ने की इच्‍छा जताई थी, लेकिन उस समय उनको इससे मना कर दिया गया था। अब उनको हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी पद से हटा दिया गया है। उनको ऐसे समय हटाया गय है जब हरियाणा में करीब 10 साल बाद संगठन चुनाव की हलचल है। इसके लिए दीपक बाबरिया ने जिला प्रभारियों के नाम की चार सूचियां पिछले दिनों जारी की थीं। इस पर पार्टी में विवाद भी हुआ था।

बता दें कि हरियाणा में सितंबर 2020 से तीन प्रभारी बदल चुके हैं। सितंबर, 2020 में विवेक बंसल को प्रदेश में कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद जनवरी, 2023 में उनकी जगह शक्ति सिंह गोहिल को प्रभारी बनाया गया। छह माह बाद ही उनकी जगह दीपक बा‍बरिया को हरियाणा कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया।

मोहन प्रकाश, राजीव शुक्‍ला और अजय कुमार को भी पदमुक्‍त कर दिया गया है। इसके साथ ही अजय कुमार और देवेंद्र यादव को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *