हरियाणा के जींद जिले के खटकड़ टोल प्लाजा को किसान संगठनों ने टोल फ्री करवा दिया। किसान संगठन टोल प्लाजा पर धरना दे रहे हैं, लेकिन वाहनों के आवागमन को जारी रखे हुए हैं।
चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में क्रास वोटिंग हुई। भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर चुनी गईं तो भाजपा की ही तरुणा मेहता डिप्टी मेयर होंगी। कांग्रेस के जसबीर सिंह बंटी सीनियर डिप्टी मेयर चुने गए।