किसान संगठनों ने दिल्‍ली -पटियाला हाईवे पर खरकड़ टोल प्‍लाजा कराया फ्री

किसान संगठनों ने दिल्‍ली -पटियाला हाईवे पर खरकड़  टोल प्‍लाजा  कराया फ्री
Last Updated: 26 Jun, 2025 at 02:27 PM by Sunil Kumar Jha

Sateek Sanachar, जींद।

किसान संगठनों ने रविवार सुबह 11 बजे से दिल्‍ली – पटियाला हाईवे (Delhi Patiala Highway) पर जींद के खटकड़ टोल प्‍लाजा (Khatkad Toll Plaza) को फ्री करवा दिया। किसानों ने टोल प्‍लाजा के प्रबंधकों के रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। टोल से वाहन टोल दिए बिना आवागमन कर रहे हैं। किसानों ने कहा है कि चार बजे तक यह टोल फ्री रहेगा। काफी संख्‍या में किसान दरी बिछाकर सड़क पर बैठ गए हैं।

किसानों का आरोप है कि टोल के कर्मचारी ग्रामीणों और किसान संगठनों के नेताओं के साथ दुर्व्‍यवहार करते हैं। टो ल प्‍लाजा (Toll Plaza) के प्रबंधक सुविधाएं नहीं देते हैं। यहां हाईवे कई जगह टूटा हुआ है। यहां टोल के रूप में 200 रुपये वसूले जाते हैं, जो‍कि बहुत ज्‍यादा है।

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश अध्‍यक्ष मास्‍टर बलबीर सिंह, किसान नेता बलजीत मांडी और सतबीर खरल ने कहा कि किसान संगठन टोल प्‍लाजा प्रबंधकों का रवैया तानाशाही वाला है। यहां कर्मचारी ग्रामीणों और आने जाने वाले लोगों के साथ बदसुलूकी करते हैं। नियम के तहत टोल पर जो सुविधाएं उपलब्‍ध होनी चाहिए वे खरकड़ टोल प्‍लाजा पर उपलब्‍ध नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि सरकार और टोल प्‍लाजा के प्रबंधकों ने जो सुविधाएं देने का वादा किया था उसे लेना हमारा अधिकार है।

किसान नेताओं ने कहा कि प्रदर्शन और धरने के दौरान वाहनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने दिया जा रहा है। इस टोल से शाम चार बजे तक वाहनों को फ्री पास करवाया जाएगा। अब किसान संगठन 8 और 9 फरवरी को प्रदेशभर में सांसदों को ज्ञापन दिया जाएगा। बता दें कि खटकड़ टोल प्‍लाजा होकर सुबह 11 बजे से वाहन बिना टोल दिए गुजर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *