पंजाब में नशे के खिलाफ बाइक रैली का शुभारंभ, 23 जिलों में जगाएगी अलख

Punjab Bike rally Against Drug: मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ बाइक रैली को रवाना किया। इस मौके पर फिल्‍म अभिनेत्री नीरू बाजवा भी मौजूद थीं। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Punjab Bike rally Against Drug: मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ बाइक रैली को रवाना किया। इस मौके पर फिल्‍म अभिनेत्री नीरू बाजवा भी मौजूद थीं। (फोटो सौजन्‍य डीपीआरओ)
Last Updated: 10 Oct, 2026 at 11:11 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मोहाली। Punjab Bike Rally: पंजाब में नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के निर्णायक चरण की शुरुआत हुई। मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ए‍ेतिहासिक धरती चप्‍पड़चिड़ी से इसकी शुरुआत की और इसके तहत बाईक रैली को रवाना किया। यह बाईक रैली राज्‍य के 23 जिलों से गुजरेगी और नशे के खिलाफ जनजागरूकता की अलख जगाएगी।

सीएम भगवंत मान ने बाइक रैली को रवाना किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में नशों को चोरी-छिपे भी बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक पंजाबी से राज्य के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने और पंजाब की खोई हुई शान को बहाल करने के लिए नशों के खात्मे की इस निर्णायक लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

अभिनेत्री नीरू बाजवा और फिल्‍म ‘थापी’ की टीम भी रही मौजूद

रैली के साथ सुझाव और शिकायत बॉक्स ले जाया जाएगा और फिल्म ‘थापी’ की टीम भी जागरूकता अभियान से जुड़ी है। इस मौके पर फिल्‍म अभिनेत्री नीरू बाजवा और फिल्‍म ‘थापी’ की टीम भी मौजूद रही। भगवंत मान ने युवाओं से नशों के बजाय शिक्षा और खेलों को अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस की पिछली सरकारों को नशे फैलाने तथा पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

सीएम बोले- नशके खिलाफ लड़ाई में सभी को एकजुट होना होगा

एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘आज ऐतिहासिक धरती चप्पड़चिड़ी से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत है। नशों के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है।’

उन्‍होंने कहा, ‘हम सभी को एकजुट होकर इसे जन आंदोलन बनाना चाहिए। इस अभियान में शामिल होने के लिए अभिनेत्री नीरू बाजवा, फिल्म ‘थापी’ की टीम और पंजाब की भलाई के बारे में सोचने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं।’

समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ ऐतिहासिक धरती चप्पड़चिड़ी से अंतिम चरण की शुरुआत का बहुत बड़ा महत्व है। यह धरती महान सिख जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर जी द्वारा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाई से जुड़ी हुई है। उसी साहस, बलिदान और दृढ़ संकल्प की भावना पंजाब को नशों के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व प्रदान करेगी।’

भगवंत मान ने नशे के खिलाफ उठाए कदमों के बारे में बताया
  • हर गांव और कस्बे से नशों को खत्म करने के लिए लगभग 15,000 ग्राम एवं वार्ड रक्षा समितियां बनाई गई हैं। इन समितियों के लगभग 1.25 लाख सदस्य नशा विरोधी स्वयंसेवकों के रूप में काम कर रहे हैं। 81,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, 3,900 किलोग्राम हेरोइन और 983 किलोग्राम अफीम जब्त की गई है तथा नशा तस्करी के मामलों में सजा दिलाने की दर 89 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
  • कुल 51,979 नागरिकों ने ‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन के माध्यम से नशों के बारे में जानकारी दी, जिसके परिणामस्वरूप 25,339 गिरफ्तारियां हुई हैं।
  • ग्राम रक्षा समितियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर 4,000 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं और 5,000 गिरफ्तारियां हुई हैं। ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 17 महीनों में 75,000 से अधिक जनसभाएं की हैं।”
  • नशे की लत से पीड़ित लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसके कारण वे अपनी लत से छुटकारा पाने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों से संपर्क करने के लिए प्रेरित हुए हैं। एक वर्ष में सरकारी नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना हो गई है और यहां इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाता है। इन केंद्रों में 40,000 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं।
  • नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में कौशल विकास तथा खेल प्रशिक्षण शुरू किया गया है, ताकि नशे से उबर रहे युवाओं को अपना जीवन दोबारा पटरी पर लाने में मदद मिल सके और उन्हें फिर से नशों की ओर जाने से रोका जा सके। मार्च 2025 से 21 जिलों के नशा मुक्ति केंद्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
  • इस वर्ष शुरू की गई ‘सूरमे’ पहल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, “इस पहल के माध्यम से उन युवाओं को सम्मानित किया जा रहा है, जो दो वर्षों से नशामुक्त हैं। ये लोग अब आदर्श बनकर दूसरों को नशामुक्त जीवन अपनाने की दिशा दिखा रहे हैं।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : इस बार नवरात्र बेहद खास, माता की सवारी से शुभ संदेश, घट स्‍थापना का यह है शुभ मुहुर्त

पंजाब में बनेगी विश्‍वस्‍तरीय फिल्‍म सिटी

सिनेमा जगत में पंजाबियों के योगदान का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित विश्वस्तरीय फिल्म सिटी बनाई जाएगी। इस प्रस्तावित परियोजना से पंजाबी मनोरंजन जगत को और मजबूती मिलेगी तथा कलाकारों और पेशेवरों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *