सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab AAP List: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly 2027) के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की दिल्ली में हुई बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देकर मंजूरी दी गई। बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शामिल हुए।
पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम किए गए थे घोषित
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप (AAP) ने 31 अक्टूबर 2026 को जारी अपनी पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। इस तरह आम आदमी पार्टी ने अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
भगवंत मान ने कहा- विस्तृत चर्चा के बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची को दी गई मंजूरी
आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में उममीदवारों की दूसरी सूची के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के बारे में फील्ड से मिले फीडबैक सहित विभिन्न पहलुओं पर चिस्तार से चर्चा की गई।
यह समाचार भी पढ़िये: सीएम भगवंत मान ने पंजाब में एक साथ किया 1000 खेल मैदानों का उद्घाटन
उन्होंने बताया कि इसके उपरांत 31 उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए इससे पहले 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस तरह अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैंं।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की दूसरी सूची
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी का नाम |
| सुजानपुर | स्वर्ण एस सलारिया। |
| पठानकाेट | रोहित स्याल। |
| गुरदासपुर | रमन बहल। |
| दीनानगर | शमशेर सिंह। |
| कादियां | गुरइकबाल सिंह महल। |
| फतेहगढ़ चुडियां | हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा)। |
| राजासांसी | सोनिया मान। |
| मजीठा | तलबीर सिंह गिल। |
| अमृतसर उत्तरी | करमजीत सिंह रिंटू। |
| पट्टी | जसकंवर सिंंह गिल (जस्सी पट्टी)। |
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी का नाम |
| भोल्था | एडवोकेट हरसिमरन सिंह। |
| कपूरथला | देविंदर पाल सिंह रंगा। |
| फगवाड़ा | डॉ. राजकुमार चब्बेवाल। |
| फिल्लौर | हरजोत कौर लोहतिया। |
| शाहकोट | बलवीर सिंह पाला जलालपुर। |
| जालंधर सेंट्रल | नितिन कोहली। |
| जालंधर नार्थ | वनीत धीर। |
| जालंधर कैंट | दीपक बाली। |
| आदमपुर | पवन कुमार टीनू। |
| मुकेरियां | सरबजीत सिंह साबी। |
| विधानसभा क्षेत्र | प्रत्याशी का नाम |
| नवांशहर | रॉबी कंग। |
| चमकौर साहिब | जसवीर सिंह गढ़ीी। |
| खरड़ | परमिंदर सिंंह गोल्डी। |
| दाखा | डॉ. केएनएस कंग। |
| जगरांव | सरबजीत कौर मानुके। |
| अबोहर | डॉ. सुहानी डोडा। |
| बल्लुआना | अमरदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर। |
| लंबी | रणधीर सिंह धीरा खुड्डियां। |
| बठिंडा ग्रामीण | गोपाल सिंह। |
| बरनाला | गुरमीत सिंह मीत हायर। |
| शुतराणा | वनिंदर कौर लूंंबा। |
