शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 23 Nov, 2026 at 09:03 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई/पानीपत। Gold Silver Price: शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि हुई है। सोमवार 23 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़ोत्‍तरी हुई। 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 1052 रुपये की वृद्धि हुई और यह करीब 1.25 लाख रुपये रही। चांदी के भाव में प्रति किलो 97 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।

24 कैरेट सोने की कीमत 1,24,945 रुपये और चांदी 1,52,625 रुपये

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के अनुसार, 23 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,24,945 रुपये दर्ज की गई। 20 नवंबर को सराफा बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,23,893 रुपये थी। इसी तरह, 23 नवंबर को चांदी का मूल्‍य प्रति किलो 1,52,625 रुपये रहा। 20 नवंबर को यह कीमत 1,52,528 रुपये थी।

सुबह के सत्र के मुकाबले दूसरे सत्र में कीमतों में गिरावट आई

खास बात है कि सराफा बाजार में सुबह के सत्र में सोने-चांदी की कीमतों में अधिक वृद्धि हुई, लेकिन बाद में तक वृद्धि थम गई। आईबीजेए के अनुसार, सुबह के सत्र में 24 कैरेट की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,25,123 रुपये थी। लेकिन, शाम में इसमें कमी आ गई और कीमत 1,24,945 रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह सुब‍ह के सत्र में चांदी की कीमत प्रति किलो 1,52,941 रुपये थी।

22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी वृद्धि

इसके साथ ही सोमवार को 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज की गई। आईबीजेए के अनुसार, सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत में 964 रुपये की वृद्धि हुई। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,14,450 रुपये रही। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 789 रुपये बढ़कर 93,709 रुपये पर पहुंच गई। 14 कैरेट सोने की कीमत 616 रुपये की वृद्धि के साथ 73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

बता दें कि अक्‍टूबर और नवंबर माह में अब तक सोने-चांदी की कीमतों में कुछ दिनों को छोड़कर लगातार गिरावट आ रही थी। देवोत्‍थान एकादशी के बाद शादियाें का मुहूर्त शुरू होने के साथ ही इनकी कीमतों में वृद्धि हुई है। सराफा बाजार के जानकारों का कहना है कि यह सोना-चांदी मार्केट के लिए अच्‍छा संकेत है।

यह समाचार भी पढ़िये: जन्‍म के बाद मां की लात लगने से नन्‍हे ‘राजा’ के पैर की हड्डी टूटी, एयरलिफ्ट कर वनतारा लाया जा रहा

शादियों के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि की संभावना: गर्ग

हरियाणा के पानीपत के सराफा बाजार के जानकार श्‍यामलाल गर्ग का कहना है कि सोने-चांंदी की कीमतों में बहुत अधिक वृद्धि के कारण लोगों का इसकी खरीद के प्रति रुझान कम हो गया था। इस कारण इसकी कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। कीमतें अधिक होने के कारण सोने-चांदी में निवेश में भी कमी आई। अब शादियों के सीजन में सोने-चांदी के आभूषण की खरीद में भी वृद्धि होने की पूरी संभावना है और इससे कीमताें में वृद्धि हो सकती है।

सोने-चांदी की ताजा कीमतें और अंतर
कैरेट23 नवंबर को कीमतवृद्धि
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,24,945 रुपये प्रति 10 ग्राम1052 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,14,450 रुपये प्रति 10 ग्राम 964 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)93,709 रुपये प्रति 10 ग्राम789 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)73,093 रुपये प्रति 10 ग्राम 616 रुपये ।
चांदी (Silver 999)1,52,625 रुपये प्र‍ति किलो97 रुपये।

( आंकड़े IBJA के अनुसार )

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
शहर 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम22 कैरेट प्रति 10 ग्राम18 कैरेट प्रति 10 ग्राम
मुंबई 126,560 रुपये 1,16,000 रुपये94,910 रुपये।
दिल्‍ली1,26,710 रुपये1,16,150 रुपये95,060 रुपये।
चेन्‍नई 1,26,560 रुपये1,16,000 रुपये94,950 रुपये।
कोलकाता1,26,560 रुपये1,16,000 रुपये94,910 रुपये।
पटना 1,26,610 रुपये1,16,050 रुपये94,960 रुपये।
अहमदाबाद 1,26,610 रुपये1,16,050 रुपये94,960 रुपये।
जयपुर1,26,710 रुपये1,16,150 रुपये95,060 रुपये।
चंडीगढ़1,26,710 रुपये1,16,150 रुपये95,060 रुपये।
लखनऊ1,26,710 रुपये116150 रुपये95,060 रुपये।
बंगलुरू1,26,560 रुपये1,16,000 रुपये94,910 रुपये।

(आंकड़े Goodreturns के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *