सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी, 24 कैरेट Gold 1.34 लाख व Silver 1.69 लाख रुपये पर आए

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 18 Nov, 2026 at 12:32 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमताें में मंगलवार 17 नवंबर को भी गिरावट जारी रही। 24 कैरेट सोने का भाव 1.34 लाख रुपये के करीब और चांदी का मूल्‍य 1.69 लाख रुपये के करीब आ गया। इससे पहले सोमवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

नवंबर में अब तक प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 5853 रुपये की कमी

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 17 सितंंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price) 1,34,201 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 16 सितंबर को इसकी कीमत 1,34,971 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह इसकी कीमत में 770 रुपये की कमी आई है। 24 कैरेट सोने की कीमत में 16 नवंबर को 838 रुपये की कमी हुई थी। नवंबर में अब तक इसकी कीमत में 5853 रुपये की गिरावट आई है।

नवंबर में अब तक चांदी की कीमत में 12,173 रुपये की गिरावट

इसी तरह, आईबीजेए के अनुसार 17 नवंबर को चांदी की कीमत प्रति किलो 1,69,171 रुपये दर्ज की गई। 16 नवंबर को चांदी का मूल्‍य 1,70,251 रुपये था। इस तरह इसकी कीमत में 1080 रुपये की कमी आई। बता दें कि 16 नवंबर को चांदी की कीमत 7749 रुपये प्रति किलो थी। नवंबर में अब तक चांदी की कीमत में 12,173 रुपये की गिरावट आ चुकी है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: पंजाब में फिर उठा करतारपुर साहिब कॉरिडोर मुद्दा भगवंत मान बोले- पीएम मोदी इसे दाेबारा खोलें

इसके साथ ही 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। आईबीजेए के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत में 17 नवंबर को 705 रुपये की कमी आई। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,22,928 रुपये रही। 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,00,651 रुपये रही। इसकी कीमत में 577 रुपये की कमी हुई। 14 कैरेट सोने की कीमत में 450 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 78,508 रुपये रही।

इस कारण आ रही है गिरावट

  • सोने – चांंदी की मांग त्‍योहारी सीजन में भी कमी रही और इसके बाद भी इसमें सुस्‍ती बरकरार है। ऐसे में मांग में सुस्‍ती और बिकवाली अपेक्षाकृत तेज होने के कारण सोने व चांदी के भाव घट रहे हैं।
  • अमेरिकी डॉलर और वित्‍तीय स्थिति का ग्‍लोबल मार्केट पर असर हो रहा है। अमेरिका के केंद्रीय बैंक यानि अमेरकी फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी ब्‍याज दरों में वृद्धि की आशंका है। इसके साथ ही अमेरिकी बॉन्‍ड में उछाल आने से वैश्विक सर्राफा बाजार पर असर पड़ रहा है। इसका प्रभाव भारतीय सर्राफा बाजार पर भी हो रहा है।
  • चांदी का इस्‍तेमाल उद्योगों में भी होता है। इसकी औद्योगिक मांग में निरंतर कमी हो रही है और इस कारण चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख बना हुआ है।

सोने-चांदी की ताजा कीमतें और उनमें गिरावट

कैरेट 17 नवंबर को कीमत 16 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,34,201 रुपये प्रति 10 ग्राम1,34,971 रुपये प्रति 10 ग्राम– 770 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,22,928 रुपये प्रति 10 ग्राम1,23,633 रुपये प्रति 10 ग्राम– 705 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,00,651 रुपये प्रति 10 ग्राम1,01,228 रुपये प्रति 10 ग्राम– 577 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)78,508 रुपये प्रति 10 ग्राम78,958 रुपये प्रति 10 ग्राम– 450 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,69,171 रुपये प्रति किलो1,70,251 रुपये प्रति किलो– 1080 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें
शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)चांदी की कीमत (प्रति किलो)
मुंबई1,35,200 रुपये1,23,933 रुपये 1,01,400 रुपये1,71,080 रुपये।
दिल्‍ली1,34,970 रुपये1,23,723 रुपये1,01,228 रुपये1,70,290 रुपये।
अमृतसर 1,34,780 रुपये1,23,548 रुपये1,01,085 रुपये1,70,680 रुपये।
चंडीगढ़1,35,090 रुपये1,23,833 रुपये1,01,318 रुपये1,70,680 रुपये।
कोलकाता1,34,770 रुपये1,23,539 रुपये1,01,078 रुपये 1,70,190 रुपये।
चेन्‍नई1,35,330 रुपये1,24,053 रुपये1,01,498 रुपये1,71,180 रुपये।
पटना 1,34,850 रुपये1,23,622 रुपये1,01,145 रुपये1,70,590 रुपये
अहमदाबाद1,35,010 रुपये1,23,759 रुपये1,01,258 रुपये1,70,830 रुपये।
गुरुग्राम1,34,900 रुपये1,23,658 रुपये1,01,675 रुपये1,70,640 रुपये।
जयपुर1,34,810 रुपये1,23,576 रुपये1,01,108 रुपये1,70,640 रुपये।

(आंकड़े BULLIONS.co.in के अनुसार)

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *