सोना और चांदी ने फिर लगाया गोता, Gold का रेट 1.35 लाख व Silver 1.77 लाख के करीब

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 13 Nov, 2026 at 11:00 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Fall : सोना और चांदी ने 13 नवंबर शुक्रवार को भी गोता लगाया। इनकी कीमतों में गिरावट की क्रम जारी रहा। 24 कैरेट सोने की कीमत में दोपहर बाद तक 1883 रुपये और चांदी के मूल्‍य में 3040 रुपये की कमी हो चुकी है। इसे साथ ही सोने के अन्‍य वैरायटी में भी गिरावट देखी जा रही है।

24 कैरेट सोने की कीमत में 1883 रुपये और चांदी में 3040 रुपये की कमी

इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)के अनुसार, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,809 रुपये पर पहुंंच गई थी। इसके साथ ही चांदी की कीमत प्रति किलो 1,78,000 रुपये दर्ज की गई है। 12 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,692 रुपये थी। इस दिन चांदी की कीमत देर शाम तक 1,81,040 रुपये थी।

नवंबर में अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में 4245 रुपये और चांदी में 3344 रुपये की कमी

इस तरह, नवंबर में अब तक 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 4245 रुपये की कमी आ चुकी है। इसी तरह नवंबर में चांदी के रेट में प्रति किलो 3344 रुपये की कमी आई है। आईबीजेए के अनुसार, 30 अक्‍टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,40,054 रुपये थी तो चांदी की कीमत प्रति किलो 1,81,344 रुपये थी।

22, 18 और 14 कैरेट के सोने की कीमतों में भी आई गिरावट

शुक्रवार को 22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट रही। आईबीजेए के अनुसार, 13 नवंबर को 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,24,401 रुपये रही। इसकी कीमत में 1725 रुपये की कमी हुई। इसके साथ ही 18 कैरेट सोने के मूल्‍य में प्रति 10 ग्राम 1412 रुपये की कमी हुई है। इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 1,01,857 रुपये दर्ज की गई है। 14 कैरेट सोने की कीमत में 1102 रुपये की कमी हुई है। शुक्रवार को दोपहर बाद तक इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 79,448 रुपये रही।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: माइक्राेसाफ्ट सिस्टम में गड़बड़ी, ऑनलाइन सहित विमान सेवाओं पर असर, तीन फ्लाइट्स कैंसिल

सोने -चांदी की ताजा कीमतें
कैरेट13 नवंबर को कीमत12 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,35,809 रुपये प्रति 10 ग्राम1,37,692 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1883 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,24,404 रुपये प्रति 10 ग्राम1,26,126 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1725 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,01,857 रुपये प्रति 10 ग्राम103,269 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1412 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)79,448 रुपये प्रति 10 ग्रााम80,550 रुपये प्रति 10 ग्राम – 1102 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,78,000 प्रति किलो1,81,040 रुपये प्रति किलो– 3040 रुपये।

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी की कीमतें
शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्रााम)18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)चांदी की कीमत (प्रति किलो)
मुंबई1,38,490 रुपये1,26,950 रुपये1,03,870 रुपये 1,95,000 रुपये।
दिल्‍ली1,38,640 रुपये 1,27,100 रुपये 1,04,020 रुपये1,95,000 रुपये।
चेन्‍नई 1,38,490 रुपये1,26,950 रुपये1,03,900 रुपये1,95,000 रुपये।
कोलकाता 1,38,490 रुपये1,26,950 रुपये1,03,870 रुपये1,95,000 रुपये।
जयपुर1,38,640 रुपये1,27,100 रुपये1,04,020 रुपये1,95,000 रुपये।
अहमदाबाद 1,38,540 रुपये1,27,000 रुपये1,03,920 रुपये1,95,000 रुपये।
पटना1,38,540 रुपये1,27,000 रुपये1,03,920 रुपये1,95,000 रुपये।
चंडीगढ़1,38,640 रुपये1,27,100 रुपये1,04,020 रुपये1,95,000 रुपये।
अमृतसर 1,38,640 रुपये1,27,100 रुपये1,04,020 रुपये1,95,000 रुपये।
लखनऊ1,38,640 रुपये1,27,100 रुपये1,04,020 रुपये1,95,000 रुपये।

(आंकड़े goodreturns के अनुसार)

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *