सोने की कीमतों में 1817 रुपये की गिरावट, चांदी भी 100 रुपये फिसली

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 12 Nov, 2026 at 12:53 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price: सोने की कीमत में बुधवार 11 नवंबर को गिरावट दर्ज की गई। चांदी के मूल्‍य में की कमी हुई। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत में 1817 रुपये की कमी हुई। चांदी की कीमत में प्रति किलाे 100 रुपये की कमी आई।

24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 1,41,603 रुपये और चांदी प्रति किलो 1,85,900 रुपये

आईबीजेए के अनुसार, 11 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,40,603 रुपये रही। चांदी की कीमत प्रति किलो 1,85,900 रुपये रही। 10 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,42,420 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 10 नवंबर काे चांदी का मूल्‍य प्रति किलो 1,86,000 रुपये था।

22, 18 और 14 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट

बुधवार, 11 नवंबर को आईबीजेए के अनुसार, सोने की अन्‍य क्‍वालिटी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। IBJA के अनुसार, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1665 रुपये कम हुई। 22 कैरेट सोने की बुधवार को कीमत प्रति 10 ग्राम 1,28,792 रुपये रही। 10 नवंबर को यह कीमत 1,30,457 रुपये थी। इसी तरह, 18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 1363 रुपये की गिरावट आई। 11 नवंबर को 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,452 रुपये रही। 10 नवंबर को यह कीमत 106,815 रुपये थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : मुंबई इंडियंस के हुए अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांडया पंजाब किंग्‍स में, जानें क्‍या बोले Arshdeep और Hardik

14 कैरेट सोने की कीमत में 1063 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 11 नवंबर को 14 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 82,253 रुपये रही, जबकि 10 नवंबर को यह कीमत 83,316 रुपये थी।

जानें सोने -चांदी की ताजा कीमत
कैरेट11 नवंबर को कीमत10 नवंबर को कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999)1,40,603 रुपये पति 10 ग्राम1,42,420 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1817 रुपये।
22 कैरेट सोना (Gold 916)1,28,792 रुपये प्रति 10 ग्राम1,30,457 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1665 रुपये।
18 कैरेट सोना (Gold 750)1,05,452 रुपये प्रति 10 ग्राम1,06,815 रुपये प्रति 10 ग्राम– 1363 रुपये।
14 कैरेट सोना (Gold 585)82,253 रुपये प्रति 10 ग्राम83,316 रुपये प्रति 10 ग्रााम– 1063 रुपये।
चांदी (Silver 999)1,85,900 रुपये प्रति किलो1,86,000 रुपये प्रति किलो– 100 रुपये।

(IBJA के अनुसार)

विभिन्‍न्‍न शहरों में सोने-चांदी की कीमतें

देश के विभिन्‍न शहराें में भी सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ। प्रमुख शहरों में भी 24 कैरेट सहित सोने की अन्‍य कवालिटी की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। चांदी की कीमतों में वृद्धि नजर आई। पेश है देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें-

शहर 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कीमत22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कीमत 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कीमतचांदी प्रति किलो कीमत
मुंबई 1,41,980 रुपये1,30,150 रुपये106,490 रुपये2,00,000 रुपये।
दिल्‍ली1,42,130 रुपये 1,30,300 रुपये1,06,640 रुपये2,00,000 रुपये।
चेन्‍नई 1,41980 रुपये1,30,150 रुपये1,06,500 रुपये2,00,000 रुपये।
काेलकाता1,41,980 रुपये1,30,150 रुपये1,06,490 रुपये2,00,000 रुपये।
जयपुर 1,42,130 रुपये1,30,300 रुपये1,06,640 रुपये2,00,000 रुपये।
पटना 1,42,030 रुपये1,30,200 रुपये1,06,540 रुपये2,00,000 रुपये।
बंगलुरु 1,41,980 रुपये1,30,150 रुपये1,06,490 रुपये2,00,000 रुपये।
अहमदाबाद 1,42,030 रुपये1,30,020 रुपये1,06,540 रुपये2,00,000 रुपये।
चंडीगढ़1,42,130 रुपये1,30,300 रुपये1,06,640 रुपये2,00,000 रुपये।

(आंकड़ा goodreturns के अनुसार)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *