सटीक समाचार, मुंबई। JIO Digital Gold: रिलायंस जियो ने धनतेरस 2026 (Dhanteras 2026) पर अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर दिया है। जियो के ग्राहक रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स भी सोने में बदले जा सकेंगे। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस ने जियोफाइनेंस ऐप पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए जियोफाइनेंस+ के ग्राहक अपने जमा जियो पॉइंट्स को 24 कैरेट डिजिटल गोल्ड में बदल सकेंगे। धनतेरस से पहले यह सुविधा शुरू की गई है।
धनतेरस के अवसर पर जियोफाइनेंस ऐप में नई सुविधा शुरू
रिलायंस जियो द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, जियोफाइनेंस ऐप पर UPI ट्रांजैक्शन और बिल भुगतान जैसे लेनदेन से जियोपॉइंट्स मिलते हैं। प्रत्येक पॉइंट की कीमत 25 पैसे है। ग्राहक कम से कम 400 पॉइंट्स, यानी 100 रुपये के बराबर पॉइंट्स को डिजिटल गोल्ड में बदल सकते हैं। कितना सोना मिलेगा, यह उस समय सोने की कीमत पर निर्भर करेगा।
यह समाचार भी पढ़िये: अब सभी अग्निवीर रक्षा बलों में नियमित सैनिक बन सकेंगे, दो साल का सेवाकाल भी बढ़ा
अपने जियो पॅइंट्स को सोने में बदलने से पहले ग्राहक उसकी कीमत भी जान सकेंगे
रिलायंस जियो द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ग्राहक ऐप पर अपने उपलब्ध पॉइंट्स देख सकेंगे और उन्हें सोने में बदलने से पहले उसकी कीमत भी जान सकेंगे। ट्रांजैक्शन पूरा होते ही डिजिटल गोल्ड उनके जियोगोल्ड खाते में जुड़ जाएगा। जिन ग्राहकों का जियोगोल्ड खाता नहीं है, वे भी ऐप के जरिए इसे शुरू कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा केवल जियोफाइनेंस+ के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
यह समाचार भी पढ़िये: 15 रुपये में मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जियो ने लांच किया नया पैक
जानें जियो फाइनेंसियल सर्विसेज के डिजिटल गोल्ड स्कीम क्या है ?
- ग्राहक सिर्फ 10 रुपये से डिजिटल सोने की खरीद की शुरूआत कर सकते हैं। जियो पॉइंट्स से डिजिटल सोने की खरीद के लिए कम से कम 400 पॉइंट्स होने चाहिए।
- गोल्ड की शुद्वता 99.09% 24 कैरेट भाैतिक सोने के समान होता है।
- इसमें दैनिक, साप्ताहिक अथवा मासिक एसआईपी (SIP) भी करा सकते हैं।
- ग्राहक कभी भी अपने डिजिटल सोने को बेचकर राशि सीधे बैंक खाते में जमा करा सकता है। इसके अलावा, ग्राहक डिजिटल सोना को प्रमाणिक भतिक सोने के सिक्के या आभूषण के रूप में रिडीम कर सकते हैं।
