फिर दिखेगी अभिषेक-वैभव की जोड़ी, तिलक वर्मा कप्‍तान, राइजिंग स्‍टार एशिया कप टीम में शामिल

India A Cricket Team: अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सुपर हिट जोड़ी फिर एक बार दिखेगी। दोनों को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। (फोटो सौजन्‍य बीसीसीआई एक्‍स पेज)
India A Cricket Team: अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सुपर हिट जोड़ी फिर एक बार दिखेगी। दोनों को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। (फोटो सौजन्‍य बीसीसीआई एक्‍स पेज)
Last Updated: 2 Nov, 2026 at 09:18 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार,मुंबई। India A Squad List : न्‍यूजीलैंड में तीसरे टी20 क्रिकेट मैच में विस्‍फोटक बल्लेबाजी करने वाली अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंंग जोड़ी फिर नजर आएगी। दोनों को राइजिंग स्‍टार क्रिकेट एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में चुना गया है। तिलक वर्मा को इस टीम का कप्‍तान बनाया गया है। रजत पाटीदार को उपकप्‍तान की जिम्‍मेदारी दी गई है।

रजत पाटीदार को उपकप्‍तान बनाया गया, टीम में रिंकू सिंह भी शामिल

बता दें कि अभिषेक और वैभव की ओपनिंग जोड़ी ने न्‍यूजीलैंड में तीसरे टी20 मैच में 5 ओवरों में ही 118 रन बना दिए थे। हालांकि, कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने अगले दो मैचों में वैभव को टीम इंडिया में नहीं चुना और अभिषेक-वैभव की विस्‍फोटक जोड़ी टूट गई। उम्‍मीद की जा रही है अब राइजिंंग स्‍टार एशिया कप में दाेनों फिर धमाल मचाते नजर आएंगे।

दो विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र

भारतीय ए टीम में रिंकू सिंह, हर्षित राणा और प्रभसिमरन सिंह को भी शामिल किया गया है। टीम में विकेटकीपर बल्‍लेबाज कुमार कुशाग्र, तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को भी रखा गया है। शाहबाज अहमद और हर्ष दूबे भी टीम में हैं। भरतीय टीम अपने ग्रुप में तीन मैच खेलेगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: निराश्रितों को रिलायंस की छत, एक हजार एकड़ में 5000 से अधिक को मिलेगा ‘अपना घर’
राइजिंग स्‍टार एशिया कप 19 से 29 नवंबर तक दोहा में होगा

राइजिंग स्‍टार एशिया कप का आयोजन 19 नवंबर से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में होगा। इसमें कुल आठ टीमें भाग लेंगी। इन टीमों को दो ग्रुप में बांआ गया है। दोनों ग्रुपों से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

राइजिंग स्‍टार एशियाकप के लिए इंडिया ए टीम-
  • तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्‍तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) , रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, विप्रज निगम, शाहबाज अहमद, हर्ष दूबे, अरशद खान, प्र‍िंंस यादव और तनुश कोटियन।
राइजिंग स्‍टार एशिया कप के लिए ये हैं दो ग्रुप
ग्रुप शामिल टीमें
ग्रुप Aअफगानिस्‍तान ए, बांग्‍लादेश ए, हांगकांग (चीन), श्रीलंका ए
भारत ए, पाकिस्‍तान ए, नेपाल, संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE)
राइजिंग स्‍टार एशिया कप में इंडिया ए का कार्यक्रम
मैच की तारीख टीमें
20 नवंबर 2026इंडिया ए Vs नेपाल।
22 नवंबर 2026 इंडिया ए Vs पाकिस्‍तान ए।
24 नवंबर 2026इंडिया ए Vs यूएई
राइजिंग स्‍टार एशिया कप का नॉकआउट चरण कार्यक्रम
मैच तारीख
पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर 2026।
दूसरा सेमीफाइनल 27 नवंबर 2026।
फाइनल 29 नवंबर 2026।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *