पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आप के 40 प्रत्‍याशियों के नाम जारी, भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे

Punjab Assembly Election 2027 : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 40 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की। (फाइल फोटो)
Punjab Assembly Election 2027 : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 40 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की। (फाइल फोटो)
Last Updated: 31 Oct, 2026 at 03:49 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, चंडीगढ़। Punjab AAP Candidate List : अगले साल फरवरी में होनेवाले विधानसभा चुनाव 2027 (Punjab Assembly Election 2027)के लिए राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। राज्‍य में सत्‍ताधारी आम आदमी पार्टी ने शनिवार को अपने 40 प्रत्‍याशियों के नाम घोषित कर दिए। मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने यहां आप (AAP) के उम्‍मीदवारों की सूची जारी की। सीएम भगवंत मान खुद धुरी से चुनाव लड़ेंगे।

सूची में सभी मौजूदा विधायकों के नाम, जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल

आप की सूची में पार्टी के सभी मौजूदा विधायकों के नाम शामिल हैं। इस सूची में जेल में बंद राज्‍य के मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। उनको लु‍धियाना वेस्‍ट से उम्‍मीदवार बनाया जाएगा। बता दें वर्तमान पंजाब विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2027 में समाप्‍ज हो जाएगा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: सोने की कीमत में 2201 रुपये की गिरावट, चांदी हुई 9134 रुपये सस्‍ती

सूची में दो आठ नाम एसी वर्ग से

इस सूची में वर्तमान सरकार के दो मंंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। इनमें भगवंत मान और संजीव अराेड़ा के नाम शामिल हैं। पहली सूची में आठ नाम अनुसूचित जाति (SC) से हैं। ये हैं –

जालंधर जिले के करतारपुर से बलकाार सिंंह।

होशियासपुर जिले के चब्‍बेवाल से इशांक कुमार चब्‍बेवाल।

फतेहगढ़ जिले के अमलोह से गुरिंदर सिंंह गैरी वड‍़ि‍ंग।

लुधियाना जिले के पायल से मनविंदर सिंह ग्‍यासपुरा।

मोगा जिले की निहाल सिंह वाला सीट से मनजीत सिंह बिलासपुर।

फरीदकोट जिले के जैतो से अमलोक सिंह।

बरनाला जिले के भदौड़ से लाभ सिंह उगोके।

बरनाला जिले की महल कलां सीट से कुलवंत सिंह।

कौन कहां से होगा प्रत्‍याशी-
विधानसभा क्षेत्र प्रत्‍यााशी का नाम
बटाला – अमनशेर सिं‍ह (शैरी कलसी)
अजनाला – कुलदीप सिंह धालीवाल।
अमृतसर दक्षिण – डॉ. इंदरबीर सिंह निज्‍जर।
तरनतारन – हरमीत सिंह संंधू।
खेमकरण – सरवन सिंह धुन्‍न।
नकोदर – इंद्रजीत कौर मान।
करतारपुर- बलकार सिंह।
दसूड़ा- करमबीर सिंह घुम्‍मन।
उड़मुड़जसवीर सिंह राजा गिल।
हाेशियारपुर- ब्रह्म शंकर जिम्‍पा।
विधानसभा क्षेत्र प्रत्‍याशी का नाम
चब्‍बेवाल – इशांक कुमार चब्बेवाल।
गढ़शंकर – जय कृष्‍ण सिंह रौड़ी।
बलाचौर – संतोष कटारिया।
रूपनगर-दिनेश चड्ढा।
एसएएस नगर (मोहाली)कुलवंत सिंह।
फतेहगढ़ साहिब लखबीर सिंह राय।
अमलोह- गुरिंदर सिंह गैरी वड़ि‍ंंग।
समराला- जगतार सिंह दियालपुरा।
लुधियाना ईस्‍टदलजीत सिंह ग्रेवाल (भोला)
आत्‍मनगर – कुलवंत सिंह सिद्धू।
विधानसभा क्षेत्रप्रत्‍याशी का नाम
लुधियाना सेंट्रल- –अशोक पराशर (पप्‍पी)
लुधियाना वेस्‍ट – संजीव अरोड़ा।
लुधियाना नॉर्थ –चौधरी मदनलाल बग्‍गा।
पायल – मनविंदर सिंह ग्‍यासपुरा।
निहाल सिंह वाला- मनजीत सिंह बिलासपुर।
बाघापुराना – अमृतपाल सिंह सुखानंद।
मोगा- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाा।
धर्मकोट- देविंदर जीत सिंह लाडी ढोस।
जलालाबाद जगदीीपकंबोज गोल्‍डी।
फाजिल्‍का नरेंद्रपाल सिंह सवना।
विधानसभा क्षेत्रप्रत्‍याशी का नाम
मुक्‍तसर-जगदीप सिंह काका बराड़।
कोटकपूरा- कुलतार सिंह संधवा।
जैतो – अमलोक सिंह।
तलवंडी साबो- बलजिंदर कौर।
सरदूलगढ़-गुरप्रीत सिंह बनावाली।
भदौड़-लाभ सिंह उगोके।
महल कलां- कुलवंत सिंह पंडोरी।
अमरगढ़जसवंत सिंह गज्‍जन माजरा।
धूरी – भगवंत सिंह मान।
पटियाला- अजीतपाल स‍िंंह कोहली।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *