सटीक समाचार, चंडीगढ़। Haryana SIR: चुनाव आयोग ने हरियाणा में मतदाता सूचियों (Voter Lists) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) यानि एएआईआर की समयसीमा में वृद्धि कर दी है। चुनाव आयोग ने नए आदेश में एसआईआर (SIR) के तहत दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर, 2026 कर दी है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा। हरियाणा में एसआईआर के कार्यक्रम में यह तीसरी बार बदलाव हुआ है।
मतदाता सूचियाें का अंंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा
चुनाव आयोग ने यह आदेश गुरुवार 29 अक्टूबर को जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग के अवर सचिव संदीप कुमार की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को यह पत्र भेजा गया है और इसमें एसआईआर की नई समय सीमा व कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। आदेश की प्रति हरियाणा के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।
यह समाचार भी पढ़िये: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव विशेषज्ञ, संरक्षण के साझा प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे
चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया
बताया जाता है कि एसआईआर (SIR) की समयसीमा में वृद्धि करने का निर्णय हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध के बाद किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी चुनाव आयोग ने एसआईआर (SIR) के कार्यकम में संशोधन किया था। चुनाव आयोग ने अपने नए आदेश में कहा है कि एसआईआर के संशोधित कार्यक्रम के बारे में संबंंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी दी जाए।
नए कार्यक्रम के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश
इसके साथ ही एसआईआर की समयसीमा में परिवर्तन के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने के लिए नए कार्यक्रम के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया है। चुनाव आयोग इस बारे में राजनीतिक दलों को भी जानकारी देने को कहा है।
हरियाणा में एसआइआर का नया कार्यक्रम
- दावों और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि – 20 नवंबर, 2026।
- मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन- 30 नवंबर, 2026।
हरियाणा में एसआईआर के कार्यक्रम में तीसरी बार हुआ बदलाव
हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में तीसरी बार बदलाव हुआ है। एसआईआर का शुरूआती कार्यक्रम 14 मई को जारी हुआ था। इसके बाद कार्यक्रम में 14 जुलाई, 29 अगस्त और अब 29 अक्टूबर को बदलाव हुआ है।
एसआईआर का शुरूआती कार्यक्रम
चुनाव आयोग द्वारा हरियाणा में एसआईआर (SIR) का शुरूआती कार्यक्रम 14 मई, 2026 को जारी किया गया था। इस कार्यक्रम के अनुसार, 15 जून से 14 जुलाई, 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना तथा भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया था।
पहले कार्यक्रम में पात्रता तिथि 1 जुलाई 2016 तय की गई थी। इसके अनुसार, जिस नागरिक की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, इस अभियान के तहत उसका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाना था। इस कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक का समय दिया गया था। इसके साथ ही, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को जारी होना था।
कार्यक्रम में पहला संशोधन
इसके बाद, चुनाव आयोग ने 14 जुलाई को एसआईआर (SIR) कार्यक्रम में बदलाव किया। इसके तहत, बीएलओ (BLO) द्वारा घर-घर जाकर गणना और भौतिक सत्यापन की समय अवधि बढ़ाई गई। यह समय सीमा बढ़ाकर 24 जुलाई, 2026 तक कर दी गई। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय 31 जुलाई से 30 अगस्त तक कर दिया गया। दावे और आपत्तियां के निपटारे की समयसीमा 28 सितंबर कर दिया गया। प्रारुप मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि 31 जुलाई कर दी गई। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि 3 अक्टूबर, 2026 कर दी गई।
कार्यक्रम में दूसरा संशोधन
चुनाव आयोग ने इसके बाद हरियाणा में एसआईआर के कार्यक्रम में दूसरी बार 29 अगस्त, 2026 को परिवर्तन किया। यह कदम बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने की शिकायतों के कारण उठाया गया। इसके तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तिथि में वृद्धि कर इसे 30 सितंबर, 2026 कर दिया गया। दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर कर दी गई। इसके साथ ही अंतिम मतदाता सूचियों के प्रकाशन की तिथि 6 नवंबर, 2026 तय की गई।
कार्यक्रम में तीसरा संशोधन
भारत चुनाव आयोग ने हरियाणा में अब तीसरी बार एसआईआर (SIR) के कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। इसके तहत अब दावों और आपत्तियों के निपटारे की समयसीमा 20 नवंबर कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशत 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
हरियाणा में एसआईआर कार्यक्रम और कब-कब व क्या बदलाव हुए –
| कार्यक्रम जारी करने और संशोधन की तिथि | कार्यक्रम और क्या बदलाव हुए |
| 14 मई (एसआईआर का शुरूआती कार्यक्रम ) | – 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना व भौतिक सत्यापन। – प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन: 21 जुलाई। – दावे और आपत्तियां करने की तिथि – 21 जुलाई से 20 अगस्त। – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 22 सितंबर |
| 14 जुलाई (पहला संशोधन) | – बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और भौतिक सत्यापन : 24 जुलाई तक। -प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन: 31 जुलाई। – दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा: 31 जुलाई से 30 अगस्त। -अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 3 अक्टूबर, 2026। |
| 29 अगस्त (दूसरा संशोधन) | – दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि: 30 सितंबर। – दावों और आपत्तियों का निपटारा करने की अंंतिम तिथि: 28 अक्टूबर, 2026। – मतदाता सूचियों का प्रकाशन: 6 नवंबर, 2026। |
| 29 अक्टूबर (तीसरा संशोधन) | – दावों ओर आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि : 20 नवंबर। – मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन: 30 नवंंबर, 2026। |
