सटीक समाचार, मुंबई। Reliance Group On Top : जियो प्लेटफॉर्म्स ने शेयर मार्केट में धमाकेदार एंट्री की है। जियो ने लिस्टिंग होने के साथ ही देश के सबसे मूल्यवान कारोबारी समूहों की रैंकिंग बदल दी है। जियो ने बुधवार को जियो का शेयर 1,358 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ। इसके साथ ही रिलायंस समूह ने टाटा समूह को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया।
रिलायंस समूह का संयुक्त मार्केट कैप 28.9 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, टाटा समूह को पछाड़ा
जियो की लिस्टिंग के बाद रिलायंस समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप 28.9 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। टाटा समूह 25.6 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे और अदाणी समूह 16.6 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

जियो की एंट्री से रिलायंस समूह का मार्केट वैल्यू बढ़ा
जियो की इस एंट्री ने रिलायंस समूह की मार्केट वैल्यू में बड़ा इजाफा किया। 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले जियो का शेयर 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ, यानी 21.4 फीसदी प्रीमियम पर। इस भाव पर जियो का मार्केट कैप 12.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स की संयुक्त मार्केट वैल्यू 28.7 लाख करोड़ रुपये हो गई। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरहोल्डर्स की संख्या भी देश में सबसे ज्यादा है। कंपनी के कुल 79.8 लाख शेयरहोल्डर्स हैं।
नेशनल एक्सचेंज में पारंपरिक बेल-रिंगिंग सेरेमनी में शामिल हुआ अंंबानी परिवार
मुंबई स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में जियो की लिस्टिंग के अवसर पर पारंपरिक बेल-रिंगिंग सेरेमनी आयोजित की गई। समारोह में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी शामिल हुए। लिस्टिंग से पहले आकाश, ईशा और अनंत अंबानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
आकाश अंबानी ने कहा, लिस्टिंग मंजिल नहीं, नई शुरूआत है
जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा, ‘आज की लिस्टिंग मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। हम खुलकर संवाद करेंगे, अपने वादे निभाएंगे और अपने काम से आपका भरोसा जीतेंगे।’
यह समाचार भी पढ़िये: Stock Market: जियो लिस्ट होते ही मार्केट कैप में बन सकती है नंबर 2, रिलायंस इंडस्ट्रीज नंबर 1
इस लिस्टिंग की एक और खास बात यह रही कि मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म्स देश की क्रमशः पहली और दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनियां बन गईं। अकेले इन दो कंपनियों की संयुक्त मार्केट वैल्यू ही टाटा समूह की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैप से 3.1 लाख करोड़ रुपये अधिक रही।
रिलायंस समूह की गणना में जियो फाइनेंसियल सर्विसेज शामिल नहीं
इस तरह जियो की एंट्री ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों के साथ-साथ बड़े कारोबारी समूहों की रैंकिंग भी बदल दी। यह तुलना कारोबारी समूहों की सूचीबद्ध कंपनियों के संयुक्त बाजार पूंजीकरण के आधार पर की गई है। रिलायंस समूह की गणना में जियो फाइनेंसियल सर्विसेज (Jio Financial Services) को शामिल नहीं किया गया है।


Pingback: JIO ने शेयर मार्केट में लिस्ट होते ही किया उलटफेर, एयरटेल को पछाड़ मार्केट कैप में नंबर दो पर पहुंच
Pingback: दिल्ली की रामलीला मैदान रैली के लिए हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज जुटे, बैठक में बनाई रणनीति - Sateek S