सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, 1064 रुपये और 5362 रुपये की कमी

Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Gold Silver Price Drop: सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट दर्ज की गई है। (फाइल फोटो)
Last Updated: 23 Oct, 2026 at 09:08 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 23 अक्‍टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 1064 रुपये की कमी हुई। चांदी का मूल्‍य प्रति किलो 5362 रुपये घटा। 24 ग्राम सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 1,42,000 से भी नीचे आ गया। इसी तरह चांदी भी अब प्रति किलो 1,94,000 के करीब आ गई।

24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,630 रुपये पर आई

आईबीजेए (IBJA) के अनुसार, 23 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,41,630 रुपये रही। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 1,29,733 रुपये रही। इसकी कीमत में 22 अक्‍टूबर की तुलना में 975 रुपये की कमी हुई। 18 कैरेट सोने का मूल्‍य प्रति 10 ग्राम 1,06,223 रुपये रहा। इसमें 798 रुपये की कमी आई। इसी तरह 14 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम कीमत 82854 रुपये दर्ज की गई ओर 22 अक्‍टूबर की अपेक्षा इसकी कीमत में 622 रुपये की कमी हुई।

चांदी के मूल्‍य में प्रति किलो 5362 रुपये की कमी

इसी तरह चांदी की कीमत में आज भी काफी गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी का भाव प्रति किलो 5362 रुपये फिसला यानि कम रहा। चांदी की प्रति किलो कीमत 1,94,415 रुपये रही। 22 अक्‍टूबर को इसकी कीमत प्रति किलाे 1,99,777 रुपये थी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Punjab Politics सुखबीर बादल के बयान से पंजाब में शिअद-भाजपा गठबंधन की चर्चाएं फिर हुईं तेज

पिछले सप्‍ताह की तुलना में इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतें लगातार गिरीं

बता दें कि इस सप्‍ताह सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट आई है। आईबीजेए (IBJA) पिछले सप्‍ताह के अंत में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 1,46,426 रुपये थी। 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,34,126 रुपये, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,09,820 रुपये और 14 कैरेट सोने की कीमत 85, 659 रुपये थी। पिछले सप्‍ताह चांदी की कीमत प्रति किलो 2,10,918 रुपये थी।

23 अक्‍टूबर को सोने और चांदी की कीमतें ये रहीं –
कैरेट 22 अक्‍टूबर की कीमतनई (23 अक्‍टूबर की) कीमतअंतर
24 कैरेट सोना (Gold 999) प्रति 10 ग्राम1,42,694 रुपये 1,41,630 रुपये1064 (घटी)
22 कैरेट सोना (Gold 916)
प्रति 10 ग्राम
1,30,708 रुपये 1,29,733 रुपये 975 रुपये (घटी)
18 कैरेट सोना (Gold 750)
प्रति 10 ग्राम
1,07,021 रुपये1,06,223 रुपये798 रुपये (घटी)
14 कैरेट सोना (Gold 585)
प्रति 10 ग्राम
83,476 रुपये82,854 रुपये622 रुपये (घटी)
चांदी 999 (Silver 999) प्रति किलो1,99,777 रुपये1,94,415 रुपये5362 रुपये (घटी)

(आंकड़े IBJA के अनुसार)

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *