युवा महोत्‍सव में प्रस्‍तुतियों ने किया मंत्रमुग्‍ध, पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज को जोनल खिताब

Youth Festival: पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में युवा महाेत्‍सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियाें ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। (फोटो सौजन्‍य आर्य कॉलेज)
Youth Festival: पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में युवा महाेत्‍सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियाें ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। (फोटो सौजन्‍य आर्य कॉलेज)
Last Updated: 17 Oct, 2026 at 01:51 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Youth Festival 2026: क्षेत्रीय युवा महोत्‍सव- 2026 (Zonal Youth Festival 2026) में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्‍तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिनों तक चले इस 49वें करनाल जोन के जोनल युवा महोत्सव का भव्य समापन हुआ। पानीपत के आर्य कॉलेज ने जोनल खिताब जीता। आर्य कॉलेज की टीम ने 22 विधाओं में प्रथम स्थान व 11 विधाओं में द्वितीय स्थान हासिल किया। पानीपत के एसडी पीजी कॉलेज ने रनर अप की ट्रॉफी अपने नाम की।

तीन दिन चले युवा महोत्‍सव में 47 कॉलेजों के 2000 विद्यार्थियों ने भाग लिया

इस तीन दिवसीय युवा महोत्सव में लगभग 47 महाविद्यालयों के 2000 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्‍सव के अंतिम दिन ग्रुप डांस में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति को लोक गीतों के माध्यम पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। साथ ही वेस्ट्रन ग्रुप सोंग में पाश्चात्य संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।

ये मुख्‍य और विशिष्‍ट अतिथि रहे मौजूद

युवा महोत्सव का समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरपाल ढांडा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एंव सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला व उपनिदेशिका प्रो.डॉ. सलोनी दिवान, प्रसिद्ध उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह, अजय गोयल, मोहन लाल गर्ग माैजूद थे।

कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला, उपाध्यक्ष वीरेंद्र शिंगला, महासचिव सीए कमल किशोर, कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता व उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व आभार व्यक्त किया।

हरपाल ढांडा बोले- आर्य कॉलेज शिक्षा संग संस्‍कार भी मिलता है

प्रात: कालीन सत्र में मुख्य अतिथि हरपाल ढांडा ने कहा कि आर्य कॉलेज में विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं संस्कार देने का भी कार्य कर रहा है। वह खुद आर्य कॉलेज के विद्यार्थी रहे हैं हर विद्यार्थी लक्ष्य निधार्रित कर आगे बढे। कोई काम छोटा या बडा नहीं होता। युवाओं को अपने माता पिता के सपनों को साकार करने के लिए उनकी हर बात को मानना चाहिए।

डॉ. विवेक चावला ने कहा, कुरुक्षेऋ विश्‍वविद्यालय सांस्‍कृतिक गतिविधियों में सिरमौर

पुरस्कार वितरण समारोह में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला ने कहा कि कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय अगर आज सांस्कृतिक गतिविधियों में पूरे भारत का सिरमौर बना हुआ है। इसमें आर्य का कॉलेज का बहुत बडा योगदान है। उन्होंने पूरे आर्य कॉलेज परिवार और विद्यार्थियों को इस शानदार आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. अशोक चौधरी ने कहा- आर्य कॉलेज अपना ही कीर्तिमान तोड़ नया रिकार्ड बनाता है

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पर्यवेक्षक के रूप में आए डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि आर्य महाविद्यालय ने हमेंशा अपने ही स्थापित किए कीर्तिमान को तोड़कर एक नया रिकार्ड स्थापित किया है। महाविद्यालय प्रबंधन ने अपने प्रांगण में महाविभूतियों और महान शिक्षाविदों को आमंत्रित कर युवाओं में नवाचार ,नवऊर्जा और संस्कारों को स्थापित करने का कार्य किया है। यह अत्यंत सराहनीय है।

डॉ. सलोनी दीवान ने कहा- अपने डर को जीतना ही सबसे बड़ी कामयाबी

विशिष्ट अतिथि रही कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की उपनिदेशिका डॉ. सलोनी दीवान ने कहा आर्य महाविद्यालय परिवार ने बड़ी ही भव्यता के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसके लिए वह बधाई के पत्र है। अपने डर को जीतना ही सबसे बड़ी कामयाबी है। इस मंच से हजारों विद्यार्थियों ने अपने डर को जीतकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल कर अपने जीवन को संजोने का काम किया है।

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्‍ता ने कहा- महाेत्‍सव का आयोजन सभी के सहयोग से सफल रहा

प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि 49वें जोनल युवा महोत्सव को हम सब ने मिलकर इस महोत्सव को सफलतम बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया। समारोह के अंत में आर्य कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निदेशक डॉ. राम निवास ने सभी का आभार व्यक्त किया।

ये लोग भी समारोह में रहे मौजूद

महोत्‍सव में एसडी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोडा ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम का सुंदर गायन कर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. ऋषिपाल, रमेश पाल ढांडा ने ज्यूरी मेंबर की अहम भूमिका निभाई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: दिल्‍ली, यूपी और हरियाणा में खुलआम बिक रहा नशा, पंजाब को किया जाता है बदनाम: भगवंत

इस अवसर मोना शिंगला, सीए शशि चढडा, एडवोकेट रमेश गुप्ता, डॉ.सुरेंद्र नागिया, डॉ. अनिता जून, एस आर गोयल, रमेश तायल, नरेश तायल, प्रवीण अग्रवाल, धीरज कपूर, अनिल गोयल, पकंज मित्तल, एस.एल गर्ग, जे.डी. गुप्ता, ओपी शर्मा, डीवाईसी नॉमिनी डॉ. ज्ञान चहल, डॉ. हरिविंद्र राणा, आर्य गर्ल्ज पब्लिक स्कूल की वाइस प्रिंसीपल अनुभा गुप्ता, गुरू नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चुहड सिंंह समेत अन्य मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम –

ग्रुप डांस जनरल

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत – प्रथम।
  • एस.डी पी.जी. कॉलेज पानीपत – द्वितीय।
  • डीएवी पीजी कॉलेज, करनाल – तृतीय।

रिचुअलस

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत – प्रथम।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत – द्वितीय।
  • माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज,निसिंग- तृतीय।

हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत- द्वितीय।
  • आईबी पीजी कॉलेज – तृतीय।

मीमीक्रि

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • डीएवी पीजी कॉलेज, करनाल- द्वितीय स्थान।
  • दयाल सिंह कॉलेज, करनाल – तृतीय।

हरियाणवी सांग

  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत – प्रथम।
  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत-द्वितीय।

वेस्ट्रन इंस्ट्रूमेंटल सोलो

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • दयाल सिंह कॉलेज, करनाल – द्वितीय।
  • गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल ने तृतीय।

ग्रुप सोंग वेस्ट्रन

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • गुरु नानक खालसा कॉलेज,करनाल- द्वितीय।
  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

वन ऐक्ट प्ले

  • बेस्ट ऐक्टर (मेल) का पुरस्कार- आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत की टीम के रघु बाबा को।
  • बेस्ट ऐक्टर (फीमेल) का पुरस्कार – आर्य कॉलेज की टीम की दुआ को प्रदान।

वन-एक्ट प्ले

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत – प्रथम।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत- द्वितीय।
  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

हिंदी हरियाणवी स्किट

  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत – द्वितीय।
  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

वाद-विवाद फॉर हिंदी

  • गुरु नानक खालस कॉलेज, करनाल- प्रथम।
  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत- द्वितीय।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

वाद-विवाद फॉर हिंदी अगेंस्ट

  • गुरु नानक खालस कॉलेज, करनाल- प्रथम।
  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- द्वितीय।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

क्लासिकल डांस

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत – प्रथम।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत – द्वितीय।

ग्रुप सोंग हरियाणवी

  • आर्य कॉलेज पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • राजकीय महिला महाविद्यालय, करनाल- द्वितीय।
  • गुरु नानक खालसा कॉलेज, करनाल- तृतीय।

ग्रुप डांस हरियाणवी

  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत – द्वितीय।
  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

इंडियन आर्केस्‍ट्रा

  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- द्वितीय।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।


क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (प्रकशन)

  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत प्रथम।
  • एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत द्वितीय।
  • आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत- तृतीय।

क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो (नॉन प्रकशन)

  • आर्य कॉलेज पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम
  • आईबी पीजी कॉलेज, पानीपत- द्वितीय

एलोकेशन इंग्लिश

  • आर्य कॉलेज पीजी कॉलेज, पानीपत- प्रथम।
  • दयाल सिंह कॉलेज, करनाल- द्वितीय।
  • देशबंधू गुप्ता राजकीय महाविद्यालाय, पानीपत- तृतीय।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *