Punjab Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सीएम भगवंत मान के काफिले की ओर टमाटर-अंडे फेंके, हिरासत में

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना में अंडे और टमाटर लेकर सीएम भगवंत सिंह मान के काफिले के गुजरने के दौरान प्रदर्शन किया। (फोटो सोशल मीडिया)
पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना में अंडे और टमाटर लेकर सीएम भगवंत सिंह मान के काफिले के गुजरने के दौरान प्रदर्शन किया। (फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 19 Sep, 2026 at 06:10 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, लुधियाना। Punjab Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंंह बिट्टू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान के काफिले की ओर टमाटर और अंडे फेंके। बिट्टू ने काफिले की ओर शराब की बोतल भी लहराए। पुलिस ने बिट्टू और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

एक‍ दिन पहले बिट्टू पर हमला किया गया था

बता दें कि रवनीत सिंह बिटटू पर शुक्रवार को भाजपा के कार्यक्रम में बटाला के पास हमला हुआ था और अंडे फेंके गए थे। माना जा रहा है कि उसी के उत्‍तर में बिट्टू और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम भगंवत सिंह मान के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश की है।

पंजाब कृषि विश्‍वविद्यालय के गेट के पास बिट्टू व भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान लुधियाना पंजाब कृषि विश्‍वविद्यालय (पीएयू) में आयोजित कार्यक्रम और किसान मेले में आए थे। इस दौरान पीएयू के गेट के पास से मुख्‍यमंत्री का काफिला गुजर रहा था तो वहां खड़े पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। उन्‍होंने हाथ में टमाटर और अंडे के साथ शराब का बोतल ले रखी थी। वह इसे मुख्‍यमंत्री के काफिले की ओर लहरा रहे थे।

मुख्‍यमंत्री के काफिले की ओर बिट्टू ने लहराई शराब की बोतल

इस दौरान पुलिस को उनको रोकने के लिए खासी मशक्‍कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया तो बिट्टू और प्रदर्शनकारियों ने काफिले की ओर टमाटर और अड्डे फेंके। इसके बावजूद काफिले की राह में कोई रुकावट नही हुई और वह वहां से गुजर गया।

यह समाचार भी पढ़िये: Punjab Farmer Fair: सीएम भगवंत मान ने फिर कहा- पंजाब के पास अतिरिक्‍त पानी नहीं, किसी दूसरे राज्‍य को एक बूंद नहीं देंगे

इस दौरान बिट्टू की वहां मौजूद पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ बहस भी हुई। पुलिस उन्‍हें वहां से हटने और इस तरह का प्रदर्शन न करने के लिए कह रही थी।

एक्‍स हैंडल पर किया पोस्‍ट

इस दौरान पुलिस ने बिट्टू सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले बिट्टू ने कहा कि ‘भगवंत मान अपनी शराब का आनंद लो और दिल्‍ली से अरविंद केजरीवाल को पंजाब को लूटने दो।’ रवीत सिंह बिट्टू ने एक्‍स पर भी इस बारे में अपने पेज पर पोस्‍ट डाला। पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा, ‘ लोगों की आवाज को हिरासत और पर्चे से नहीं दबाया जा सकता है। पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में लिया है, लेकिन हमारे हौसले बुलंद हैं।’

यह समाचार भी पढ़िये: Punjab Employees DA : पंजाब के कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्‍ता 8% बढ़ा

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *