सटीक समाचार, मुंबई। Ajit Agarkar : बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति के प्रधान यानि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। उनका कार्यकाल 4 अक्टूबर तक है और यदि एक्सटेंशन नहीं मिला तो बुधवार को चीफ सिलेक्टर के रूप में उन्होंने अंतिम बार टीम का सिलेक्शन कर लिया है। ऐसे में नए चीफ सेलेक्टर के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वीवीएस लक्ष्मण सहित कई दिग्गजों के नाम इस रेस में चल रहे हैं।
एक्सटेंशन पर बीसीसीआइ की चुप्पी बरकरार
भारतीय क्रिकेट कंंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब तक उनका कांट्रैक्ट आगे बढ़ाने को लेकर अब तक कुछ नहीं कहा है। पिछले कुछ घटनाक्रम अगरकर के मुख्य चयनकर्ता के रूप के आगे बरकरार रहने के संकेत नहीं देते हैं। टीम सिलेक्शन को लेकर पिछले दिनों जिस तरह के सवाल उठे हैं उससे भी अगरकर की पारी जारी रहने की संभावना अधिक नहीं रह गई थी।
सिलेक्शन कमेटी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया चुनी
सीनियर सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वनडे (One Day International) और टी20 (T20) मैचों के लिए टीमों का चयन किया। इसके साथ ही ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम का भी चयन किया गया। एशियाई खेल के लिए पहले से चुनी गई टीम में भी दो बदलाव किए गए।
अब अगले माह न्यूजीलैंड दाैरा
इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन अगले महीने होगा। भारतीय क्रिकेट टीम का अक्टूबर के अंत में न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच 30 अक्टूबर को होगा। इस दौरे में 5 टी-20 मैच, 5 वनडे मैच और दो टेस्ट मैच होंगे। संभावना जताई जा रही है कि नए मुख्य चयनकर्ता की अध्यक्षता में इस दौरे के लिए टीम का चयन होगा।
यह समाचार भी पढ़िये: TirumalaTirupati: रिलायंस फाउंडेशन ने सौंपी तिरुमला तिरुपति आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें
अजीत अगरकर को लेकर ये संकेत हैं महत्वपूर्ण
- 3 सितंबर को बीसीसीआई द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में अजीत अगरकर का नहीं पहुंचना। इस बैठक की तिथि पहले ही तय हो चुकी थी। बीसीसीआई के मुंबई मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया, वीवीएस लक्ष्मण, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंंभीर, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कप्तान श्रेयस शामिल हुए थे। अजीत अगरकर इसमें नहीं पहुंचे और न ही ऑनलाइन से जुड़े।
- कहा गया कि वह पारिवारिक प्रतिबद्धता के कारण मुंबई से बाहर थे और ऐसी जगह थे जहां इंटरनेट नेटवर्क नहीं होने के कारण ऑनलाइन भी नहीं जुड़ सके। इसके बाद उनकाे एक्सटेंशन न मिलने की चर्चाएं तेज हो गईंं।
- राेहित शर्मा के संन्यास को लेकर जिस तरह की बातें सामने आईं और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को सफाई देनी पड़ी उससे भी अजीत अगरकर और बोर्ड के बीच विवाद की अटकलें लगने लगीं।
- समीक्षा बैठक में वीवीएम लक्ष्मण की उपस्थिति से चर्चाओं को बल मिला।
- पहले माना जा रहा था कि अगरकर को 2027 के विश्वकप तक एक्सटेंशन मिल सकती है, लेकिन आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की हार व इस दौरान हुए विवादों ने इस संभावना को काफी हद तक झटका दिया।
- इस बीच हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी उनके मतभेद की अटकलें लगीं।
- इसके बावजूद बीसीसीआई की अब तक की चुप्पी से कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
बीसीसीआई की एजीएम में हो सकता है अंतिम फैसला
बीसीसीआई की मुंबई मुख्यालय में शुक्रवार 18 सितंबर को वार्षिक आम बैठक (AGM) होनी है। इसमें क्रिकेट बोर्ड के कामकाज सहित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श और फैसला होगा।
- इस बैठक में आइपीएल (IPL) के चेयरमैन को चुनाव होगा। इसके साथ ही बोर्ड के अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
- बैठक में चयन समिति खासकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को लेकर फैसला किया जा सकता है।
- बैठक में रोहित शर्मा को चयन समिति द्वारा कथित तौर पर संन्यास लेने और आगे टीम में नहीं चुनने की चर्चाओं को लेकर पैदा विवाद का मामला भी उठ सकता है।
अजीत अगरकर के बाद चीफ सिलेक्टर पद के लिए कौन-कौन हो सकते हैं दावेदार –
- अजीत अगरकर को एक्सटेंशन नहीं मिलने पर कई दिग्गज पूर्व क्रिकेटरों के नाम चीफ सेलेक्टर के लिए चर्चाओं में रहे हैं। इनमें सबसे ऊपर वीवीएस लक्ष्मण का नाम माना जा रहा है। लेकिन, जिस तरह बीच-बीच में उनको गौतम गंभीर की जगह हेड कोच की जिम्मेदारी दी जाती है और उसमें टीम को जीत मिलती है उससे उनको टीम इंडिया के नियमित हेड कोच बनाने की बातें संभावना भी जताई जाती रही हैं।
- लक्ष्मण को पिछले दिनों क्रिकेट डायरेक्टर बनाने की चर्चाओं ने भी खासा जोर पकड़ा था, लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया कि इस तरह का पद सृजित करने का कोई विचार नहीं है। बता दें कि लक्ष्मण अभी बेंगलूरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं।
- गौतम गंभीर की हेड कोच पद से छुट्टी की अटकलबाजी चलती रही हैं। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक है और फिलहाल उनके पर पर कोई खतरा नहीं दिख रहा है।
- चीफ सिलेक्टर के रूप में लक्ष्मण के अलावा टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान को नाम मुख्य रूप से चर्चा में हैं।
- TirumalaTirupati: रिलायंस फाउंडेशन ने सौंपी तिरुमला तिरुपति आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए 25 इलेक्ट्रिक बसें
वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी गईं टीमें –
वनडे टीम – शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, आकिब नबी और नमन धीर।
टी20 टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दूबे , कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
एशियन गेम्स 2026 के लिए संशोधित टीम – श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दूबे, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर और विप्रज निगम।

