JIO Payment Solutions New Service: अब विदेश से पैसा झट होगा अकाउंट में, जियो पेमेंट सॉल्‍यूशंस ने शुरू की नई सर्विस

जियो पेमेंट सॉल्‍यूशन्‍स से अब विदेश से पेमेंट प्राप्‍त करना आसान होगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया )
जियो पेमेंट सॉल्‍यूशन्‍स से अब विदेश से पेमेंट प्राप्‍त करना आसान होगा। (फाइल फोटो सोशल मीडिया )
Last Updated: 9 Sep, 2026 at 11:06 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। JIO Payment New Service: अब विदेश में सामान या सेवाएं बेचने वाले भारतीय कारोबारियों के लिए पेमेंट प्राप्‍त करना आसान होगा, यूं कहें कि विदेश से अब पैसा झट से बैंक अकाउंट में आएगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की कंपनी जियो पेमेंट सॉल्यूशंस लिमिटेड (JPSL) ने क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस शुरू की है।

आरबीआइ से कंपनी को क्राॅस बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में मंजूरी मिली

इसके नई सर्विस के जरिए भारतीय एक्सपोर्टर्स दुनिया भर के ग्राहकों से वर्चुअल अकाउंट, इंटरनेशनल कार्ड और स्थानीय पेमेंट नेटवर्क के जरिए पैसा ले सकेंगे। जेपीएसएल (JPSL) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट एग्रीगेटर की मंजूरी मिल गई है। यह एक्सपोर्ट (निर्यात) और इम्पोर्ट (आयात) दोनों तरह के ट्रांजैक्शन को कवर करती है। लांच की गई सर्विस का मुख्य फोकस फिलहाल विदेश से पेमेंट लेने को आसान बनाने पर है।

विदेशी ग्राहकों से उनकी स्‍थानीय पेमेंट सिस्‍टम के जरिये पैसा लेने की सुविधा होगी

इस सर्विस का फायदा ऑनलाइन सेलर्स, डिजिटल बिजनेस, फ्रीलांसर्स, क्रिएटर्स और सॉफ्टवेअर सर्विस देने वाली कंपनियों को भी मिल सकता है। अभी विदेशी ग्राहकों से पेमेंट लेने में अलग-अलग करेंसी, कई पार्टनर्स, कागजी काम और पेमेंट मिलान जैसी दिक्कतें आती हैं। कंपनी का कहना है कि नया प्लेटफॉर्म इन प्रक्रियाओं को आसान करेगा और कारोबारियों को विदेशी ग्राहकों से उनकी स्थानीय पेमेंट व्यवस्था के जरिए पैसा लेने की सुविधा देगा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Punjab Sports New Update: पंजाब खेल महाकुंभ का आगाज, गुरदास मान ने प्रस्‍तुतियों से समां बांधा, खिलाड़ि‍यों का मार्चपास्‍ट See Video

कंपनी का दावा, 50 प्रतिशत एक्‍सपोर्ट फुट‍प्रिंंट को कवर करती है उसकी नई सर्विस

जेपीएसएल (JPSL) के मुताबिक उसकी क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट सर्विस भारत के करीब 50 प्रतिशत एक्सपोर्ट फुटप्रिंट को कवर करती है। अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप, UAE, सिंगापुर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में भारतीय कारोबारी खरीदार की स्थानीय करेंसी में कीमत बता सकेंगे और पेमेंट ले सकेंगे। आने वाले महीनों में लैटिन अमेरिका, दक्षिण-पूर्व एशिया और मिडिल ईस्ट में भी नए लोकल पेमेंट तरीके जोड़ने की योजना है।

सेटलमेंट ट्रांजेक्‍शन दो कार्य दिवस में मिलेगा

कंपनी के मुताबिक कारोबारियों को भुगतान का सेटलमेंट ट्रांजेक्शन के दो कार्यदिवस (Working days) के भीतर मिल सकेगा और रकम का कोई हिस्सा रोककर नहीं रखा जाएगा। विदेशी भुगतान से जुड़े जरूरी दस्तावेज भी उसी कार्यदिवस में उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इस सेवा के लिए JPSL ने सिटी (Citi) के साथ साझेदारी की है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *