सटीक समाचार, मुंबई। JIO Finance APP : जियोफाइनेंस ऐप में दो नए फीचर जोड़े गए हैं और इनसे अब ग्राहकों को अधिक फायदा मिलेगा। इनसे अब ग्राहकों पर ट्रांजेक्शन पर अधिक लाभ मिलेगा और वे कैश वैल्यूबैक प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहक जान सकेंगे कि उनकी पैसों की सेहत यानि ‘फाइनेंंशियल हेल्थ स्कोर’ कैसा है।
ऐप में जुड़े दो नए फीचर- जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस360
इसके साथ ही नए फीचर्स के जरिए चुनिंदा वित्तीय सेवाओं पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी ने अपने ऐप पर जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस360 नाम के दो नए फीचर शुरू किए हैं। इन फीचरों के जरिये ग्रााहकों को कई तरह ही नई सुविधाएं और लाभ दिए जाने की घोषणा की गई है।
जियोफाइनेंस+ शुरुआती ऑफर के तहत एक साल तक फ्री
- जियोफाइनेंस+ एक मेंबरशिप प्रोग्राम है।
- इसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है।
- इस फीचर के तहत पात्र ग्राहक पर्सनल लोन पर 5,000 रुपये तक कैश वैल्यूबैक प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके साथ ही, क्रेडिट कार्ड पर ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है।
- 2,500 रुपये या इससे ज्यादा की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1% अतिरिक्त गोल्ड।
- पात्र ट्रांजैक्शन पर 25% ज्यादा जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे।
यह समाचार भी पढ़िये : JIO Payment Solutions New Service: अब विदेश से पैसा झट होगा अकाउंट में, जियो पेमेंट सॉल्यूशंस ने शुरू की नई सर्विस
जियोफाइनेंस 360 बताएगा फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर
- दूसरा फीचर जियोफाइनेंस360 है। यह ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और दूसरी वित्तीय जानकारी को जोड़कर 0 से 100 के बीच ‘फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर’ देगा।
- यह सरल शब्दों में बताएगा कि खर्च और बचत का संतुलन कैसा है, कर्ज कितना है, निवेश सही दिशा में है या नहीं, बीमा पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश कितनी है।
- यह रिपोर्ट मुफ्त मिलेगी और जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी देगी।
सीईओ ने कहा, उद्देश्य ग्राहकों को वित्तीय स्थिति की साफ तस्वीर देना
जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की सीईओ (CEO) सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि नए फीचर्स का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी वित्तीय स्थिति की साफ तस्वीर देना और हर पात्र ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फायदा पहुंचाना है।
निष्कर्ष – जियो फाइनेंस एप में ये दो फीचरों शामिल किए जाने से ग्राहकों के लिए वित्तीय सुविधा और सेवा का दायरा बढ़ा है। जियोफाइनेंस360 से ‘फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर’ की जानकारी के आधार पर वे अपने पैसे का ठीक से प्रबंधन कर सकेंगे। जियोफाइनेंस+ से चुनिंदा सेवाओं पर कैश वैल्यूबैक प्राप्त कर सकेंगे। ऐसे में ये दो फीचर ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
