Gold Silver Price New Update: चांदी की कीमत में 2176 रुपये की उछाल, सोने में भी मामूली बढ़त

सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 9 Sep, 2026 at 12:30 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price New Update: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को वृद्धि हुई। चांदी की कीमतों में प्रति किलो लगभग 2176 रुपये की उछाल आई। दूसरी ओर, 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम करीब 374 रुपये की वृद्धि हुई है। इंडियन बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.53 लाख रुपये से ऊपर हो गई। चांदी की कीमत प्रति किलो 2.34 लाख रुपये के करीब पहुंच गई।

24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1, 53, 077 रुपये, चांदी प्रति किलो 2,33,826 रुपये हो गई

बता दें कि सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों मेंं गिरावट आई थी। आइबीजेए (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 24 कैेरेट वाले सोने की कीमत में 2181 रुपये की कमी आई थी। 24 कैरेट सोने की प्रति 10 ग्राम की कीमत 1,52,703 रुपये हो गई थी। मंगलवार को इसमें सुधार हुआ और 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 374 रुपये बढ़ गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,077 रुपये हो गई।

सोने और चांदी की कीमताें में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई थी

इसी प्रकार, सोमवार को चांदी की प्रति क‍िलोग्राम कीमत 3806 रुपये घट गई थी और इसकी प्रति किलोग्राम कीमत 2,31,650 रुपये हो गई थी। मंगलवार को चांदी की कीमत में सुधार हुआ और इसकी कीमत प्रति किलो 2,33,826 रुपये हो गई। मंगलवार सुबह के समय चांदी की कीमत 234,056 रुपये प्रति किलो हो गई थी, लेकिन शाम में यह 2,33,826 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO 10th Birthday New : सोशल मीडिया पर ब्रांड्स का जश्‍न, Swiggy बोला- भाई, पार्टी? जियो का जवाब- अब तो सीन ऑन है

सोने की कैरेट के हिसाब कीमत (प्रति 10 ग्राम) –

  • 24 कैरेट – 153077 रुपये।
  • 22 कैरेट – 1,40,219 रुपये।
  • 18 कैरेट – 1,14,808 रुपये।
  • 14 कैरेट – 89550 रुपये।
  • चांदी की कीमत प्रति किलो 2,33,826 रुपये है।

प्रमुख शहरों में सोने 24 कैरेट सोने (प्रति 10 ग्राम) और चांदी की कीमत (प्रति किलो) –

शहर – सोना – चांदी

  • चेन्‍नई – 1,55, 670 रुपये – 2,55,000 रुपये।
  • मुंबई – 1,55,350 रुपये- 2,50,000 रुपये।
  • दिल्‍ली- 1,55,50 रुपये – 2,50,000 रुपये ।
  • कोलकाता- 1,55, 350 रुपये- 2,50,000 रुपये

(आंकड़े Goldreturns से)

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *