Panipat Local New Update: पानीपत के समस्‍त पूर्वांचल समाज के नए जिला अध्‍यक्ष बने उमाशंकर राय

पानीपत में समस्‍त पूर्वांचल समाज की बैठक में उमाशंकर राय को जिला अध्‍यक्ष चुना गया। (सटीक समाचार)
पानीपत में समस्‍त पूर्वांचल समाज की बैठक में उमाशंकर राय को जिला अध्‍यक्ष चुना गया। (सटीक समाचार)
Last Updated: 7 Sep, 2026 at 12:06 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat Local New: पानीपत के समस्त पूर्वांचल समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक में नए अध्‍यक्ष का चुनाव किया गया। इसमें उमाशंकर राय को समस्‍त पूर्वांचल समाज की पानीपत जिला अध्‍यक्ष चुना गया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्‍यों के साथ -साथ पूर्वांचल समाज के वरिष्‍ठ लोग मौजूद थे।

जिला कार्यकारिणी की पूर्वाचल धर्मशाला में बैठक हुई

जिला कार्यकरिणी की बैठक स्थानीय पूर्वांचल भवन धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ संरक्षक मंडल ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक एकता और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नए जिला अध्‍यक्ष का चुनाव किया। सर्वसम्मति से उमाशंकर राय को समस्त पूर्वांचल समाज का जिला अध्यक्ष चुना गया।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: JIO New Roadmap : रिलायंस जियो का अगला रोडमैप तैयार, 10 साल AI और टेक्‍नालॉजी पर रहेगा फोकस, अब ग्‍लोबल मार्केट पर नजर

बैठक में उपस्थित समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला अध्‍यक्ष चुने जाने के बाद उमाशंकर राय का फूल-मालाओं से स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमाशंकर राय ने कहा, मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि समाज के हर परिवार को जोड़ना है।

उमाशंकर राय ने अपनी प्राथमिकताएं और लक्ष्‍य बताए

उन्होंने अपने आगामी लक्ष्य बताए। उन्‍होंने कहा कि समस्‍त पूर्वांचल समाज के संगठन विस्तार: किया जाएगा। पानीपत के हर ब्लॉक और गांव में पूर्वांचल समाज की इकाई का गठन किया जाएगा। उमाशंकर राय ने बताया कि उनक मुख्‍य लक्ष्‍य ये होंगे-

  • छठ महापर्व: इस वर्ष छठ पूजा का आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से करवाया जाएगा। घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा और पूजा सामग्री की व्यवस्था समाज द्वारा की जाएगी।
  • धर्मशाला एवं भवन: समाज की धर्मशाला के निर्माण/जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाएंगे और गरीब परिवारों के लिए विवाह समारोह के लिए कम दरों पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
  • सामाजिक कार्य: गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए स्थायी कोष बनाया जाएगा।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Jain Muni New Maha Vrat: जैन अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि का आठवां निर्जल उपवास, अनुमाेदना दिवस पर जैन स्‍थानक में उमड़ी श्रद्धा

बैठक में ये लोग रहे प्रमुख रूप से मौजूद

बैठक में मुख्‍य रूप से सुशील ठाकुर, अवधेश यादव, पारसनाथ सिंह, रवि मिश्रा, अमित सिंह, राजू श्रीवास्‍तव, अनिकेत पाण्‍डेय और दयानंद यादव और मनोज यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्वांचल समाज के कई वरिष्ठ सदस्य, युवा साथी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *