Gold Silver Price New Update: जन्‍माष्‍टमी पर भी सोने-चांदी की कीमतों में वृद्धि, यह हैं बड़े शहरों में भाव

सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
सोने और चांदी की कीमतों में फिर तेजी आ गई है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Published: 4 Sep, 2026 at 04:23 PM

10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 1.55 लाख रुपये, चांदी प्रति किलाे लगभग 2.35 लाख रुपये

सटीक समाचार, नई दिल्‍ली। Gold Silver Price New Update: सोने और चांदी की कीमतों में श्रीकृष्ण जन्‍माष्टमी पर भी वृद्धि जारी रही। 4 सितंबर को सोने (Gold) की कीमत में 967 रुपये की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई। आइबीएफए (IBFA) यानि इंडिया बुलियन एंड ज्‍वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.55 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है। इसी तरह चांदी के भाव में भी तेजी देखी गई और इसकी कीमत प्रति किलो लगभग 2.35 लाख रुपये हो गई है।

तीन दिन गिरावट के बाद दो दिन से कीमतों में तेजी जारी

बता दें कि इस सप्‍ताह के शुरुआती तीन दिनों में सोना और चांदी की दरों में गिरावट आई थी, लेकिन पिछले दो दिनों से इनकी कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। आइबीएफए के आंकड़ों के अनुसार, जन्‍माष्‍टमी के दिन 4 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 967 रुपये की वृद्धि देखी गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,908 रिकार्ड की गई।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Gold Silver Price New Update: तीन दिन की गिरावट के बाद सोने और चांदी के रेट बढ़े

इसके साथ ही, चांदी की कीमत में प्रति किलो 2439 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। अब चांदी की प्रति किलो कीमत 2,34,981 रुपये हो गई है। इससे पहले 3 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 2549 रुपये की वृद्धि हुई थी। चांदी की कीमत में प्रति किलो 4420 रुपये की बढ़ोत्‍तरी रिकार्ड की गई थी।

कैरेट के अनुसार सोने की नई कीमत (प्रति 10 ग्राम)-

  • 24 कैरेट सोना – 1,54,908 रुपये।
  • 22 कैरेट सोना – 1,41,896 रुपये।
  • 18 कैरेट सोना – 1,16,181 रुपये।
  • चांदी की कीमत प्रति किलो 2,34,981 रुपये।

बड़े शहराें में 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)-

  • दिल्‍ली – 1,56,810 रुपये।
  • चेन्‍नई – 1,56,660 रुपये।
  • कोलकाता- 1,56,660 रुपये।
  • अहमदाबाद- 1,56,710 रुपये।
  • मुंबई – 1,56,660 रुपये।
  • बंगलुरु – 1,56,660 रुपये।
  • पटना – 1,56,710 रुपये।
  • सूरत – 1,56,710 रुपये।
  • गुरुग्राम – 1,56,810 रुपये।
  • अमृतसर – 1,56,810 रुपये।
  • (आंकड़े सोर्स गुडरिटर्नस – goodreturns)

इस साल अब तक कितनी बढ़ी कीमतें ?

  • इस साल (2026 में) सोने की कीमत में अब तक लगभग 22 हजार रुपये की वृद्धि हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी। इसी तरह चांदी की कीमत में वर्ष 2026 में अब तक प्रति किलो करीब पांंच हजार रुपये वृद्धि दर्ज की गई है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *