Video – Punjab Politics New Update: भगवंत मान का शिअद पर हमला, बाेले- अकाली पंजाब को फिर लूटने के लिए भाजपा से गठजोड़ की कोशिश में

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतसर के चविंडा देवी में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। (फोटो सौजन्‍य पंजाब DPRO)
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अमृतसर के चविंडा देवी में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम में शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा। (फोटो सौजन्‍य पंजाब DPRO)
Last Updated: 27 Aug, 2026 at 01:10 AM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, अमृतसर। Punjab Politics New Update: पंजाब में शिराेमणि अकाली दल (SAD) के भाजपा से फिर गठबंधन की चर्चाओं के बीच राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी और अकाली दल के नेता एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिअद (SAD) पर फिर निशाना साधा। उन्‍होंंने कहा कि अकाली पंजाब को फिर लूटने के लिए भाजपा से गठबंधन करना चाहते हैं। इससे पहले, शिअद (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मलोट में पंजाब सीएम भगवंत मान पर हमला किया ।

अमृतसर के चविंडा देवी में लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन

भगवंत सिंह मान ने अमृतसर के चविंडा देवी में ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंंने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा निशाना साधाा। उन्‍होंने कहा कि अकाली और उनका नेतृत्‍व सत्ता में वापसी करने और पंजाब को फिर से लूटने की कोशिश में भाजपा के साथ गठबंधन करने को उत्साहित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पंजाब को नशे की दलदल में धकेलने और बर्बाद करने के लिए भाजपा-अकाली गठबंधन को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने पिछली सरकारों की “परचे, गुंडागर्दी और डर” की राजनीति का मुकाबला अपनी सरकार द्वारा नौकरियों, स्कूलों, अस्पतालों, सड़कों और विकास के बनाए रिकॉर्ड से किया।

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर अकालियों के रवैये के बारे में सवाल उठाया

भगवंत मान ने बेअदबी के मुद्दे और सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर अकालियों के रवैये पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने ‘न कोई कैश, न कोई सिफारिश’ के सिद्धांत के साथ केवल योग्यता के आधार पर 70 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। सरकारी स्कूलों में इतना सुधार किया गया है कि विद्यार्थी अब जेईई और नीट की परीक्षाएं पास कर रहे हैं।

भगवंत सिंह मान ने अपने एक्स पर लिखा, ‘आज चविंडा देवी की पवित्र धरती पर लोगों का भारी जमावड़ा इस बात का सबूत है कि मजीठा विधानसभा क्षेत्र के लोग अब नया अध्याय लिखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र को झूठे मामलों, गुंडागर्दी और डर की राजनीति के अलावा कुछ नहीं दिया।

अकाली दल के नेृतत्‍व पर साधा जमकर निशाना

जनसभा में भगवंत मान ने कहा कि जिस अकाली नेतृत्व ने पूरे राज्य में बेअदबियां करवाईं, आरोपियों से संबंधित सबूत नष्ट किए, निर्दोष लोगों पर गोलीबारी के आदेश दिए और कई अन्य पाप किए, वह अब पंजाब की सत्ता में वापस आने के लिए जल्दबाजी में है। वे राज्य को लूटने के लिए भाजपा नेतृत्व के साथ हाथ मिलाने की कोशिश में हैं। लेकिन, पंजाब के समझदार लोग उन्हें एक बार फिर बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Sugar New Update: पंजाब में चीनी की जमाखोरी पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम ने कहा- लोग घबराएं नहीं, पर्याप्‍त स्‍टॉक मौजूद

कांग्रेस और अकाली दल दोनों पर निशाना साधते हुए भगवंत मान ने कहा कि आजादी के बाद इन पार्टियों ने मिलकर पंजाब को नुकसान पहुंचाया है। कांग्रेस और अकाली दल वे दीमक थे, जिन्होंने पंजाब को बर्बाद किया और राज्य को तरक्की के रास्ते से पीछे धकेल दिया।

कहा- सुखबीर बदाल जमीनी हकीकत कोसों दूर

उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पंजाब की जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। सुखबीर ने अपना पूरा जीवन ऐशो-आराम और ठाठ-बाट वाले माहौल में बिताया है। वह कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़े-लिखे राजनीतिक नेता हैं, जिन्हें पंजाब की मूल भौगोलिक परिस्थितियों की भी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वे यहां सत्ता हासिल करना चाहते हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री राज्य की सामान्य फसलों तक में अंतर नहीं बता सकते, क्योंकि उन्हें आम लोगों की समस्याओं के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है।

भगवंत मान ने कहा- कांग्रेस पंजाब में अंतिम सांसें गिन रही

भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस अंतिम सांसें गिन रही है और जल्द ही राजनीतिक अखाड़े में अपना सब कुछ गंवा चुकी होगी। कांग्रेस के पास पंजाब या इसके लोगों के लिए कोई विजन नहीं है। उसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता हासिल करके राज्य के खजाने को लूटना है।

उन्‍होंने कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व पर भी तंज कसा और कहा कि यह अफसोस की बात है कि सत्ता की लड़ाई लड़ रहे इन नेताओं को एकजुट करने के लिए पंजाब आने वाले शीर्ष कांग्रेस नेताओं को यहां के नेताओं के सही नाम तक नहीं लेने आते।

भगवंत मान ने अपनी सरकार की कार्यों और उपलब्धियों का लेखाजोखा भी पेश किया। ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने क्षेत्र के विकास के लिए 58 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा भी की।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *