Raksha Bandhan Gift New Update: रक्षाबंधन पर पंजाब में सत्‍कार सखियों को मिली सम्‍मान राशि, 1.37 लाख के खातों में पहली किस्‍त ट्रांसफर

पंजाब में सत्‍कार सखियों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। सीएम भगवंत मान ने इस संबंध में आयोजित समारोह को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। (फोटो - पंजाब डीपीआरओ एवं एक्‍स)
पंजाब में सत्‍कार सखियों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। सीएम भगवंत मान ने इस संबंध में आयोजित समारोह को वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। (फोटो - पंजाब डीपीआरओ एवं एक्‍स)
Published: 26 Aug, 2026 at 08:48 PM

सटीक समाचार, गोइंदवाल साहिब। Raksha Bandhan Gift New Gift : पंजाब में भगवंत सिंह मान सरकार ने 1.37 लाख सत्‍कार सखियों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 1.37 लाख ‘सत्कार सखियों’ के बैंक खातों में 52.20 करोड़ रुपये की सम्मान राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर एक समरोह का आयोजन किया गया। सीएम भगवंत मान ने इसे वर्चुअल तरीके से संबोधित किया।

सत्‍कार सखियों को राशि देने के लिए समारो‍ह का आयोजन, सीएम ने वर्चुअल तरीके से किया संबोधित

समारोह में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ईटीओ, आप पंजाब महिला विंग की अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. अमनदीप कौर, विधायक डॉ. जीवनजोत कौर, और विधायक इंद्रजीत कौर मौजूद रहे। भगवंत मान ने पूरे पंजाब की महिलाओं तक ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ पहुंचाने में सत्कार सखियों के अथक योगदान की भरपूर सराहना की।

मावां धियां योजना में अब तक 76.11 लाख महिलाओं का पंजीकरण

उन्‍होंने कहा कि सत्कार सखियों के प्रयासों की बदौलत ही इस योजना के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीकरण संभव हो सका है और योग्य लाभार्थियों के बैंक खातों में सम्मान राशि पहुंचना सुनिश्चित हुआ है।

उन्‍होंने बताया कि मावां धीयां योजना के तहत 76.11 लाख महिलाओं का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से 68.06 लाख महिलाओं के खातों में 2,381 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। सरकार ने इस योजना से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सत्कार सखियों को प्रत्येक पंजीकरण के लिए 300 रुपये मिलेंगे। इससे वे इस पहल के माध्यम से 200 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी प्राप्‍त कर सकेंगी।

अपने एक्स पेज पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लिखा, ‘राखी के पवित्र त्यौहार पर हमारी सरकार बहनों से किए वादे को पूरा कर रही है। आज मैंने गोइंदवाल साहिब में ‘सत्कार सखी सम्मान समारोह’ में वर्चुअल रूप से शिरकत की। ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 75 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ‘सम्मान राशि’ भेजी जा रही है। उन सभी ‘सत्कार सखियों’ का तहे दिल से धन्यवाद जिन्होंने जरूरतमंद परिवारों के पंजीकरण और फॉर्म भरने में मदद की।

सत्‍कार सखियों के खातों में पहली किस्‍त के रूप में 52.20 करोड़ रुपये ट्रांसफर

समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने राखी के त्यौहार पर पहली किस्त जारी कर महिला लाभार्थियों को रखी का विशेष तोहफा दिया है। सत्कार सखियों को प्रत्येक पंजीकरण के लिए 300 रुपये मिलेंगे और 100 रुपये प्रति पंजीकरण के हिसाब से 52.20 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Raksha Bandhan 2026 New Muhurta : इस बार रक्षाबंधन 28 को, 27 को भद्रा का साया, इस शुभ मुहुर्त में भाई की कलाई पर बांधें राखी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की महिला लाभार्थियों को 1,000 रुयये की वित्तीय सहायता के मोबाइल संदेश मिल रहे हैं, जबकि अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1,500 रुपये मिल रहे हैं। यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है और पंजाब की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने इस पहल के लिए बजट में 9,300 करोड़ रुपए रखे हैं।

डॉ. अमनदीप कौर ने कहा- सत्‍कार सखियों का योगदान सराहनीय

आप पंजाब आप की महिला विंग की अध्यक्ष और विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने पंजाब भर की महिलाओं तक ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ पहुंचाने में सत्कार सखियों और समूचे महिला विंग के समर्पित योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ये बहनें सिर्फ महिलाओं के फॉर्म भरवाने में ही मदद नहीं कर रही हैं, बल्कि उनकी जिंदगी बदलने में एक बड़े सहारे का स्रोत बन रही हैं। मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना एक और बड़ा उपक्रम है जिसके माध्यम से भगवंत सिंह मान सरकार ने महिलाओं के मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाया है।

अमन अरोड़ा ने भगवंत मान सरकार के फैसलों के बारे में बताया

कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा किए गए कई लोक-पक्षीय उपक्रमों पर रोशनी डाली। उन्होंने दूरदर्शी फैसलों के माध्यम से समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सराहना की।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा, ‘ पंजाब के समझदार और निडर लोग राज्य सरकार का डटकर समर्थन कर रहे हैं, जिसके चलते आप फिर भारी बहुमत से राज्य में सरकार बनाएगी।’

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *