सटीक समाचार, नई दिल्ली। Raksha Bandhan 2026 New Muhurat: इस बार भाई-बहन के पावन त्योहार रक्षाबंधन को लेकर थोड़ी भ्रम की स्थिति है। श्रावण पूर्णिमा (सावन की पूर्णिमा) तिथि दो दिन पड़ने से रक्षाबंधन किस दिन मनाएं इसको लेकर लोग असमंजस में हैं। श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त को सुबह शुरू हो जाएगी और 28 अगस्त की सुबह तक रहेगी। पंडितों का कहना है कि उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाना उचित होगा। 27 अगस्त को सुबह से लेकर रात तक भद्रा का साया है। 28 अगस्त को रक्षाबंधन भद्रा से मुक्त होगा।
रक्षाबंधन भाई-बहन के पावन प्रेम और गहरे जुड़ाव का त्योहार है। इसका हर भाई और बहन वर्षभर इंतजार करते हैं। भारत में रक्षाबंधन त्योहार की पुरानी परंपरा रही है और इसको लेकर अनेक कहानियां हैं। रक्षाबंधन में आस्था और मान्यताओं का विशेष महत्व है। ऐसे में इसको लेकर शुभ मुहुर्त का खास ध्यान रखा जाता है। इस पावन पर्व में धार्मिक परंपराएं, धार्मिक व शास्त्र सम्मत मंत्र और विधि-विधान निहित है।
ऐसे में पंडितों का कहना है कि रक्षाबंधन में शुभ मुहुर्त का विशेष ध्यान रखना श्रेयस्कर होता है। पंडितों के अनुसार इस बार श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त को सुबह 9.08 बजे ((9.08 AM) शुरू हाेगी और 28 अगस्त को सुबह 9.49 बजे (9.49 AM) तक रहेगी। 27 अगस्त को सुबह 9.08 बजे (9.08 AM) से रात 9.32 (9.32 PM) तक भद्रा का साया यानि प्रभाव रहेगा। ऐसे में इस दौरान रक्षाबंधन मनाना मुहुर्त की दृष्टि नेष्ट होता है।
यह समाचार भी पढ़िये : Gift to Bihar Girl Students: बिहार की छात्राओं को सम्राट चौधरी सरकार की बड़ी सौगात, हर माह मिलेंगे 10 हजार रुपये, इतने साल तक मिलेगी राशि
पंडितों का कहना है कि शुक्रवार 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा की उदया तिथि है और इस कारण रक्षाबंधन पर्व मनाना इस दिन श्रेष्ठ है। 28 अगस्त को प्रात: 5.57 बजे (5.57 AM) से लेकर सुबह 9.48 बजे (9.48 AM) तक का समय रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ मुहुर्त है। इसके अलावा, 28 अगस्त को अभिजीत मुहुर्त में भी राखी बांधी जा सकती है। 28 अगस्त काे अभिजीत मुहुर्त का समय 11.56 बजे (11.56 AM) से दोपहर 12.48 बजे (12.48 PM) तक रहेगा।
श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन मुहुर्त
- श्रावण पूर्णिमा आरंभ – 27 अगस्त सुबह 9.08 बजे ((9.08 AM)।
- श्रावण पूर्णिमा समाप्त – 28 अगस्त सुबह 9.49 बजे (9.49 AM)।
- भद्रा का साया- 27 अगस्त सुबह 9.08 बजे (9.08 AM) से रात 9.32 बजे (9.32 PM) तक।
- रक्षाबंधन त्योहार मनाया जाएगा – 28 अगस्त।
- सबसे शुभ मुहुर्त – 28 अगस्त को सुबह 5.57 बजे (5.57 AM) से सुबह 9.48 बजे (9.48 AM) तक।
- अभिजीत मुहुर्त में राखी बांधने का समय – 28 अगस्त सुबह 11.56 बजे (11.56 AM) से दोपहर 12.48 बजे (12.48 PM)।
यह है राखी बांधने का मंत्र –
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:
तेन त्वामनुबध्नामि, रक्षे मा चल मा चल।


Pingback: Punjab Politics New Update: भगवंत मान का शिअद पर हमला, बाेले- अकाली पंजाब को फिर लूटने के लिए भाजपा से गठजोड़ की कोशि