Panipat New Updates: हरियाणा भाजपा OBC मोर्चा की पानीपत में होगी बैठक, कई मुद्दों पर होगा मंथन

पानीपत के भाजपा कार्यालय श्‍याम कमल में हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक होगी। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया।)
पानीपत के भाजपा कार्यालय श्‍याम कमल में हरियाणा भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक होगी। (फोटो सौजन्‍य सोशल मीडिया।)
Last Updated: 20 Aug, 2026 at 07:02 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पानीपत। Panipat New Update: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक पानीपत में होगी। यह बैठक जिला भाजपा कार्यालय ‘श्याम कमल’ में आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेशभर के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी होंगे शामिल

बैठक में प्रदेशभर से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी भाग लेंगे। यह जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ राजबीर आर्य ने दी। उन्‍होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। इसके साथ ही बैठक में वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

डॉ. अर्चना गुप्‍ता भी बैठक को संबोधित करेंगी

उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज की अपेक्षाओं और संगठन की भूमिका को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की प्रभावी रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि बैठक को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, भाजपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान तथा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैन प्रमुख रूप से संबोधित करेंगे।

ओबीसी मोर्चा की भूमिका पर होगी चर्चा

डॉ. राजवीर आर्य ने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चिंतन किया जाएगा। विशेष रूप से वर्तमान परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, ओबीसी समाज के बीच पार्टी की पहुंच को और व्यापक बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों में ओबीसी मोर्चा की भूमिका को लेकर चर्चा होगी।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Bihar New Social Media Policy: बिहार में सोशल मीडिया नीति में बड़ा संशोधन, कंटेंट किएटर्स को सरकार देगी 10 हजार से 1 लाख रुपये, ऐसे मिलेगा लाभ

डॉ. आर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। ओबीसी मोर्चा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर सक्रिय है।

संगठन की कार्ययोजना को गति दी जाएगी

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक संगठन की आगामी कार्ययोजना को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति तय की जाएगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *