सटीक समाचार, मुंबई। Reliance Sale New Update: रिलायंस में अभी सेल और डिस्काउंट ऑफर की बहार आई हुई है। रिलायंस डिजिटल (Reliance Digital) ने अपनी DISCO (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। यह सेल स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप व होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की सोच रहे ग्राहकों के लिए विशेष तौर है। इसके साथ ही जियो मार्ट क्विक (JIO Mart Quick) पर भी डिस्काउंट सेल चल रहा है।
16 अगस्त तक चलेगी सेल, स्मार्टफोन से टीवी और होम अप्लायंसेज तक ऑफर
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि रिलायंस डिजिटल में पुराने प्रोडक्ट के एक्सचेंज पर चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स में 15,000 रुपये तक बोनस, बैंक कार्ड, पेपर फाइनेंस और UPI के जरिए 30,000 रुपये तक की छूट और एक साल की अतिरिक्त वारंटी जैसे ऑफर मिल रहे हैं। दूसरे प्रोडक्ट की खरीद पर 50 फीसदी तक की छूट का ऑफर भी है। यह सेल 16 अगस्त तक चलेगी।
रिलायंस डिजिटल में एक्सचेंज पर 15 हजार और बैंक ऑफर में 30 हजार रुपये तक की छूट
कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन में 4G मॉडल 10,999 रुपये और 5G फोन 13,999 रुपये से शुरू हैं। चुनिंदा स्मार्टफोन पर 10,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI उपलब्ध है। ईयरबड्स, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य मोबाइल एक्सेसरीज पर UPI भुगतान से 10 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।
टीवी और होम अप्लायंसेज में 65 इंच 4K UHD गूगल टीवी 39,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर भी 39,990 रुपये से शुरू हैं, जबकि वॉशर-ड्रायर की शुरुआती कीमत 55,990 रुपये है। 50,000 रुपये या उससे अधिक की खरीद पर 43,900 रुपये की कीमत वाला डायसन बिग बॉल वैक्यूम क्लीनर 13,900 रुपये में मिलेगा।
लैपटॉप की कीमत 39,999 रुपये से शुरू है। इनके साथ ही तीन साल तक की वारंटी और 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है। यह सेल रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, RelianceDigital.in और MYJIO Stores पर उपलब्ध है।
जियोमार्ट क्विक की इंडिपेंडेंस सेल
इसके साथ ही जियोमार्ट क्विक (JIO Mart Quick) ने ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल शुरू की है। कंपनी के अनुसार, 16 अगस्त तक चलने वाली इस सेल में ग्रॉसरी, रोजमर्रा की जरूरतों, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन समेत कई श्रेणियों में 80 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसके साथ चुनिंदा पेमेंट विकल्पों पर अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी लिया जा सकेगा।
यह समाचार भी पढ़िये : India Most Valuable Family: मुकेश अंबानी परिवार लगातार तीसरी बार टॉप, अडाणी फैमिली पहली पीढ़ी में सबसे अमीर
जियोमार्ट की क्विक कॉमर्स सेवा जियोमार्ट क्विक पर ग्राहक रोजमर्रा के सामान के साथ त्योहारों और खास मौकों से जुड़ी खरीदारी भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक सेल में ग्रॉसरी, डेली एसेंशियल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और फेस्टिव जरूरतों से जुड़े कई प्रोडक्ट और प्रमुख ब्रांड शामिल हैं। ऑर्डर की डिलीवरी ग्राहकों के घर तक मिनटों में करने की सुविधा उपलब्ध है।
सेल के दौरान सामान्य डिस्काउंट के अलावा इंडिपेंडेंस डे से जुड़े खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं। वहीं चुनिंदा भुगतान विकल्पों का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट के जरिए अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा। यह सेल जियोमार्ट ऐप और वेबसाइट पर लाइव है।
