India Most Valuable Family: मुकेश अंबानी परिवार लगातार तीसरी बार टॉप, अडाणी फैमिली पहली पीढ़ी में सबसे अमीर

इंडिया मोस्‍ट वैल्‍युएबल फैमिली बिजनेस लिस्‍ट में अंबानी परिवार टॉप पर है। पहली पीढ़ी की बिजनेस फैमिली में अडाणी परिवार प्रथम स्‍थान पर है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
इंडिया मोस्‍ट वैल्‍युएबल फैमिली बिजनेस लिस्‍ट में अंबानी परिवार टॉप पर है। पहली पीढ़ी की बिजनेस फैमिली में अडाणी परिवार प्रथम स्‍थान पर है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 12 Aug, 2026 at 01:53 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, मुंबई। India Most Valuable Family List: भारत के अमीर बिजनेस परिवारों में मुकेश अंबानी फै‍मिली फिर टाॅप रहा है। मुकेश अंबानी परिवार 2026 बार्कलेज क्‍लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्‍ट वैल्‍युएबल फैमिली बिजनेस लिस्‍ट में 25.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ देश में पहले नंबर पर है। पहली पीढ़ी की बिजनेस फैमिली में गौतम अडाणी परिवार पहले स्‍थान पर है।

कुमारमंगलम बिड़ला का परिवार दूसरे और जिंदल परिवार तीसरे स्‍थान पर

इस सूची में मुकेश अंबानी परिवार लगातार तीसरे साल टॉप पर रहा है। कुमार मंगलम बिड़ला परिवार को 8.14 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ इस लिस्‍ट में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ है सज्‍जन जिंदल के नेतृत्‍व वाले जिंदल परिवार (JSW Steel) को 8.02 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश में तीसरा स्‍थान मिला है। यहां यह उल्‍लेखनीय है कि जिंदल परिवार की संपत्ति में करीब 70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये : Plastic Currency New Update: प्‍लास्‍ट‍िक नोट पर अब वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार ने यह लिया फैसला

गौतम अडाणी के परिवार को पहली पीढ़ी के बिजनेस फैमिली में 19.6 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ प्रथम स्‍थान प्राप्‍त हुआ है। 2026 बार्कलेज क्‍लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्‍ट वैल्‍यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्‍ट में शामिल टॉप 300 पारिवारिक व्‍यवसायों का कुल मूल्‍य लगभग 138 लाख करोड़ रुपये यानि करीब 1.46 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है।

ये हैं भारत के शीर्ष 10 बिजनेस फैमिली परिवार ( दो या अधिक पीढ़ी वाले)

  1. मुकेश अंंबानी परिवार – कुल संपत्ति 2 5.8 लाख करोड़ रुपये। बिजनेस में यह इनकी दूसरी और तीसरी पीढ़ी है।
  2. कुमारमंगलम बिड़ला परिवार – कुल संपत्ति 8.14 लाख करोड़ रुपये। बिजनेस में यह इनकी चौथी पीढ़ी है।
  3. जिंदल परिवार (JSW स्‍टील) – कुल संपत्ति 8.02 लाख करोड़ रुपये। बिजनेस में यह इनकी दूसरी पीढ़ी है।
  4. बजाज परिवार- कुल संपत्ति 7.70 लाख करोड़ रुपये। इस परिवार का नेतृत्‍व नीरज बजाज कर रहे हैं। बिजनेस में यह इनकी चौथी पीढ़ी है।
  5. महिंद्रा एंड महिंद्रा परिवार – कुल संपत्ति 5.15 करोड़ रुपये। इस बिजनेस फैमिली का नेतृत्‍व आनंद महिंद्रा कर रहे हैं। बिजनेस में इनकी यह तीसरी पीढ़ी है।
  6. अनिल अग्रवाल परिवार – कुल संपत्ति 4.45 लाख करोड़ रुपये है।
  7. मुरुप्‍पा परिवार – कुल संपत्ति 3.06 लाख करोड़ रुपये। बिजनेस में वेलायन सुब्‍बैया के नेतृत्‍व में यह इनकी चौथी पीढ़ी है।
  8. नादर परिवार– कुल संपत्ति 2.91 लाख करोड़ रुपये। बिजनेस में यह इनकी दूसरी पीढ़ी हैं। इसका नेतृत्‍व रोशनी नादर मल्‍होत्रा कर रही हैं।
  9. प्रेमजी परिवार– कुल संपत्ति 2.72 करोड़ रुपये। बिजनेस में यह इनकी तीसरी पीढ़ी है। इसका नेतृत्‍व ऋषद प्रेमजी कर रहे हैं।
  10. दानी, चोक्‍सी और वकिल परिवार 2.48 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ संयुक्‍त रूप से 10वें स्‍थान पर हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *