Government Jobs In Bihar: सावन में बिहार में आई सरकारी नौकरियों की बहार, होंगी हजाराें पदों पर भर्ती, इन विभागों में नियुक्ति

बिहार में सम्रााट चौधरी सरकार ने सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
बिहार में सम्रााट चौधरी सरकार ने सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। (फाइल फोटो सोशल मीडिया)
Last Updated: 30 Jul, 2026 at 07:38 PM by Sunil Kumar Jha

सटीक समाचार, पटना। सावन में बिहार में सरकारी नौकरियों (Government Jobs In Bihar) की बहार आ गई है। राज्‍यों में विभिन्‍न विभागों में हजारों पदों पर भर्ती होने जा रही है और इसकी प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू होगी। राज्‍य में TRE-4 यानि चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति के तहत 32388 पदाें पर भर्ती होगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में 22891 पदों पर नियुक्ति मंंजूरी भी दी गई है। दूसरी ओर, फॉरेस्‍ट आफिसर के 16 पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा, कई अन्‍य विभागों में रिक्‍त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्‍द शुरू हो सकती है।

32388 शिक्षकों व 22891 आंगनबाड़ी कर्मियों की होंगी भर्ती

बिहार के मुख्‍यमंंत्री सम्राट चौधर ने राज्‍य में युवाओं को नौकरियां देने की बात कही थी। इसी क्रम में नियुक्तियों की प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में राज्‍य में आंगनबाड़ी केंद्रों में सहाय‍िकाओं और सेविकाओं के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी गई। इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में 16750 सहायिकाओं और 6141 सेविकाओं के पद पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी। इस भर्तियों में महिलाओं के लिए नौकरी का बड़ा अवसर पैदा हुआ है।

TRE-4 के तहत नियुक्तियों के लिए बीपीएससी जल्‍द जारी करेगा नोटिफिकेशन

दूसरी ओर, राज्‍य में चौथे चरण के शिक्षक नियुक्ति (TRE-4) के तहत 32388 पदों पर नियुक्ति होगी। शिक्षा विभाग ने मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी का अनुमोदन मिलने के बाद इन पदों का नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) को पत्र भेज दिया है। उम्‍मीद की जा रही है कि बीपीएसी द्वारा नियुक्तियों के लिए जल्‍द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

कई विभागों में नियुक्तियों के लिए चल रही है प्रक्रिया

सरकार के इस कदम से शिक्षक बनने की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए उम्‍मीद की नई किरण जगी है। शिक्षकों की नियुक्ति प्राथमिक, माध्‍यमिक और उच्‍च माध्‍यमिक स्‍कूलों में होगी। जानें किन शिक्षकों की कितनी संख्‍या में हाेेगी नियुक्ति –

  • कक्षा एक से पांच के शिक्षक – 3847 पद।
  • कक्षा छह से आठ – 8563 पद।
  • कक्षा नौ से 10 – 3877 पद।
  • कक्षा 11 से 12 – 16101 पद।

इसके अतिरक्‍त राज्‍य में जिन विभागों में नियुक्तयिां होंंगी उनमें 1230 रिक्‍त प्रशासनिक पदों ओर बिहार पुलिस में सबइंस्‍पेक्‍टर (SI) पद शामिल हैं। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में फारेस्‍ट रेंंज ऑफिसर के रिक्‍त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही बीटीएससी तकनीकी पद के लिए भी भर्ती होगी।

यह भी समाचार पढ़िये: New Currency: देश में जल्‍द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्‍लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे

एक नजर में किन विभागों में कितने पदों पर होंंगी भर्तियां –

  • आंगनबाड़ी केंद्र – 22891 सहायिकाओं व सेविकाओं के पद।
  • शिक्षक भर्ती (TRE-4) – 32388 पद।
  • बीपीएससी 72वीं सीसीई प्रशासनिक पद – 1230 पद। नोटिफिकेशन जारी।
  • बिहार पुलिस एसआइ भर्ती – 150 पद। आवेदन प्रक्रिया जारी। 9 अगस्‍त तक किए जा सकेंगे आवेदन।
  • बीटीएससी (बिहार तकनीकी सेवा आयोग) तकनीकी पद – बेंच केमिस्‍ट 10 पद और असिस्‍टेंट बैक्‍टीरियोलॉजिस्‍ट तीन पद। आवेदन 23 अगस्‍त तक किए जा सकेंगे।

यह समाचार भी पढ़ि‍ये: Indigo Flight ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे छूकर भरी उड़ान, हवा में 44 मिनट तक काटता रहा चक्‍कर, यात्रियों की अटकी रही जान

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *