सटीक समाचार, पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में राष्ट्रविरोधी तत्वों और समाज नफरत के बीज बोने वाले कभी सफल नहीं हो सकते। राज्य सरकार कठिन प्रयासों से स्थापित शांति, सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और अमन-चैन को हर हाल में बनाए रखेगी।
पटियाला में एक शाम शिव के नाम में शामिल हुए
पटियाला में आयोजित ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य कर रही है तथा ऐसे समानतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां सभी धर्मों के लोग आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ मिलकर रहें।
पंजाब की धरती में नफरत के बीज नहीं अंकुरित हो सकते
भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘पंजाब ऐसी उपजाऊ धरती है, जहां नफरत के बीज के अलावा हर बीज अंकुरित हो सकता है। हमारे राज्य में एकता का बंधन बेहद मजबूत है क्योंकि यहां लोग हर त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। इस मंच पर उपस्थित सभी पूजनीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। हमारी सरकार सभी धर्मों का समान सम्मान करते हुए प्रत्येक धर्म के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।’

उन्होंने कहा कि मेरे लिए इस पावन स्थल पर आना अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है। यह स्थान हमेशा मेरे हृदय के बहुत निकट रहा है और इस पवित्र आयोजन में शामिल होना मेरे लिए बड़े सम्मान का विषय है। लोगों की भारी भागीदारी सरकार के सेवा-भाव को और अधिक मजबूत करती है।
धार्मिक एकता पंजाब की ताकत
उन्होंने कहा कि पंजाब भाईचारे और आजादी की धरती है तथा विभाजनकारी ताकतें यहां कभी सफल नहीं हो सकतीं। आज का कार्यक्रम भले ही भगवान शिव को समर्पित है, लेकिन यहां सभी धर्मों के लोग एकत्र हुए हैं, जो पंजाब की वास्तविक भावना और सांझी संस्कृति का प्रतीक है।
श्ह समाचार भी पढ़िये: New Currency: देश में जल्द चलेंगे 10 और 20 रुपये के प्लास्टिक के नोट, सरकार ने दी मंजूरी, ट्रायल के लिए 200 करोड़ के नोट छपेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जनता की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमने 19 टोल प्लाजा बंद किए हैं, जिससे आम लोगों के लगभग 70 लाख रुपये प्रतिदिन की बचत हो रही है। पूर्ण पारदर्शिता के साथ 68,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को दिन के समय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, लगभग 44,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है तथा नहर सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है ताकि कृषि के लिए नहरी पानी की कोई कमी न रहे।’

‘मांवां -धीयां सत्कार योजना’ का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया, ‘पहली जुलाई से महिलाओं के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता भेजी जानी शुरू हो गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। पहली अगस्त को भी यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में स्थानांतरित की जाएगी। जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त कर रही हैं, वे भी इस योजना का लाभ लेने की पात्र होंगी।’


Pingback: Udham Singh Martyrdom Day: शहीद ऊधम सिंह की जन्मस्थली सुनाम में 107 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट समर्पित, भगवंत बोले