सटीक समाचार, मुंबई। इंडिगो के एक विमान की गुजरात के राजकोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग (Indigo Plane Emergency Landing) हुई है। यह यात्री विमान दुबई से मुंबई आ रहा था और इसमें क्रू मेंबर सहित 194 यात्री सवार थे। प्लेन के कार्गो एरिया से धुआं निकलने की जानकारी होने के बाद पायलटों ने विमान का रूट बदला। विमान से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। विमान की जांच की जा रही है।
विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की जानकारी
इंडिगो के एक फ्लाइट (IGO1452) ने क्रू मेंबरों सहित 194 यात्रियों के साथ दुबई से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। विमान मुंबई से कुछ दूरी पर था तो पायलटों को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। विमान के कार्गो कंपार्टमेंट से धुआं निकलने की जानकारी मिली। इसके बाद 2.45 बजे विमान बाद पायलटों ने एटीसी (एयर ट्रैफिक कंंट्रोल) को अवगत कराया और विमान का रूट बदलकर उसे नजदीकी राजकोट एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। इस मामले की सूचना मिलते ही राजकोट एयरपोर्ट पर सभी इमरजेंसी सेवाओं को सतर्क कर दिया गया।
सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस आदि तैनात कर दिए गए। इसके बाद विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर लैंड कर गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की सुरक्षित लैंडिंग से यात्रियों और राजकोर्ट एयरपोर्ट के अधिकारियों ने राहत की सांंस ली। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान की जांच शुरू कर दी गई। यह अभी पता नहीं है कि प्लेन के कार्गो एरिया से धुआं क्यों निकल रहा था।
यह समाचार भी पढ़िये : Laxman On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी पर वीवीएस लक्ष्मण ने कही बड़ी बात, बोले- वर्ल्ड क्रिकेट में तोड़ सकता है सारे रिकार्ड
राजकोट एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने मीडिया को बताया कि विमान की लैंडिंग में कोई समस्या नहीं आई। विमान की इंजीनियर और विशेेषज्ञ जांच कर रहे हैं। दूसरी ओर, इंडिगो की ओर से यात्रियों को मुंबई पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
रविवार देर रात चीन के विमान की लखनऊ में हुई थी लैंडिंग
बता दें कि रविवार देर रात चीन के चाइना सदर्न एयरलाइन के एक विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर देर रात लैंडिंग हुई थी। इस विमान को काठमांडू में मौसम खराब होने के कारण पायलटों ने लखनऊ डायवर्ट किया था। इस विमान में क्र मेंबर सहित 159 यात्री सवार थे। बाद में काठमांठू में माैसम ठीक होने के बाद विमान ने वहां के लिए उड़ान भरी।
यह समाचार भी पढ़िये : China Plane Landing: चीन के प्लेन की लखनऊ एयरपोर्ट पर Landing, दो घंटे बाद काठमांडू की ओर भरी उड़ान, सामने आया यह कारण

